छत्तीसगढ़ से पहुंचेंगे गोरखपुर, वंदे भारत को हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ के रायपुर से अपने कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर के छह लेन परियोजना की आधारशिला रखने के बाद उनका एक जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसके बाद पीएम मोदी गोरखपुर पहुंचेंगे। गोरखपुर में वे गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। पीएम मोदी इसके बाद तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने गोरखपुर स्टेशन आएंगे। वहां उनके गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखने का कार्यक्रम है। गोरखपुर स्टेशन पर पीएम नरेंद्र मोदी के करीब 20 मिनट तक रुकने का कार्यक्रम है। इसको लेकर तमाम सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
गीता प्रेस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा भी सामने आई है। कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी के स्वागत से होगी। गीता प्रेस के 100 वर्ष के इतिहास में पहली बार देश के प्रधानमंत्री का दौरा यहां हो रहा है। इस दौरान पीएम मोदी गीता प्रेस का भ्रमण भी करेंगे। लीला चित्र मंदिर भी देखने का कार्यक्रम है। गीता प्रेस मैनेजमेंट पीएम मोदी का सम्मान करेगा। मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत गीता प्रेस के ट्रस्टी के स्वागत भाषण से होगी। इसके बाद पीएम मोदी 225 पेज की चित्रमय शिव पुराण ग्रंथ का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा। गीता प्रेस को इस साल गांधी शांति पुरस्कार भी मिला है। ऐसे में यह कार्यक्रम शानदार होने वाला है।
शिव पुराण ग्रंथ का होगा विमोचन

वाराणसी को 12 हजार करोड़ से अधिक की सौगात
पीएम नरेंद्र मोदी गोरखपुर से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। वहां वे कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी पीएम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को सोन नगर से जोड़ने वाले कॉरिडोर को भी जनता को समर्पित करेंगे। वाराणसी जौनपुर एनएच-56 के चार लेन को चौड़ा करने की परियोजना की आधारशिला भी पीएम रखेंगे। इसके साथ वह मणिकर्णिका घाट और हरिशचंद्र घाट के रेनोवेशन परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे। वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी को कुल 12,148 करोड़ की 29 परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं।वाराणसी में 1800 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और करीब 10 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण होना है। योजनाओं में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, तीन रेलवे ओवरब्रिज, बीएचयू में बना 10 मंजिला अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास सहित 96 सड़कों की मरम्मत और उनके निर्माण कार्य जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके अलावा पीएम वाटर टैक्सी को भी हरी झंडी दिखा सकते हैं।