हैलो, मैं जल शक्ति मंत्री का OSD बोल रहा हूं... फोन कर पुलिस पर बनाया दबाव, फिर हो गया यह खेल
Updated on
11-05-2025 11:29 AM
जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन में एक झूठे दावे के साथ शुरू हुई यह फर्जी कॉल पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। एक अज्ञात व्यक्ति ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का OSD होने का झूठा दिखावा करते हुए कुठौंद थाना प्रभारी पर दबाव डालने की कोशिश की। आरोपी ने गांव आल में हुई मारपीट की घटना में तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए खुद को मंत्री का निजी सचिव बताया और पुलिस को धमकाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को पहचान लिया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला कुठौंद थाना क्षेत्र का है। मारपीट के एक मामले में एक अज्ञात व्यक्ति ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यालय से जुड़े होने का दावा करते हुए कुठौंद थानाध्यक्ष को फोन कर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन थानाध्यक्ष की सतर्कता ने इस झूठ को पकड़ लिया। अब पुलिस इस फर्जीवाड़े की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश कर रही है।
अज्ञात नंबर से आया कॉल
जब कुठौंद थानाध्यक्ष अजय ब्रह्म तिवारी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन उठाते ही दूसरी तरफ से व्यक्ति ने खुद को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का OSD बताया। कॉलर ने ग्राम आल में बलवीर सिंह के साथ हुई मारपीट की घटना में अब तक कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई।
थानाध्यक्ष ने पूछे सवाल
जब थानाध्यक्ष ने कॉल करने वाले से अपना नाम और आधिकारिक आईडी मांगी, तो वह आग बबूला हो गया। उसने दो टूक जवाब दिया, मैं मंत्री जी का OSD हूं, आप सवाल न पूछें, तुरंत कार्रवाई करें। यह बातचीत करीब 1 मिनट 23 सेकंड तक चली। थानाध्यक्ष अजय ब्रह्म तिवारी को इस बातचीत में कुछ संदिग्ध लगा। उन्होंने तुरंत जलशक्ति मंत्री के लखनऊ स्थित कार्यालय से संपर्क किया और OSD के बारे में पूछताछ की। जांच में पता चला कि मंत्री कार्यालय में ऐसा कोई OSD नियुक्त नहीं है और न ही फोन करने वाला व्यक्ति उनके कार्यालय से जुड़ा है। पुलिस अब उस मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैक कर रही है, जिससे फोन आया था। आरोपी की पहचान करने के बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नई दिल्ली I राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय बौद्ध संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल जी के सानिध्य में दिल्ली जनपथ स्थित “अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर” में बड़े धूमधाम…
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान होने के बाद हरियाणा में हालात सामान्य होने लगे हैं। शनिवार रात अंबाला और हिसार को छोड़कर किसी जिले में ब्लैकआउट नहीं…
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुलदार का आतंक जारी है। एक किसान मोहम्मद इकबाल ने अपने साहस और सूझबूझ से एक खतरनाक गुलदार को जिंदा पकड़ लिया। इस दौरान गुलदार…
जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन में एक झूठे दावे के साथ शुरू हुई यह फर्जी कॉल पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। एक अज्ञात व्यक्ति ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र…
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी जंग को लेकर विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की शनिवार को 4 बार प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। विदेश मंत्रालय ने सुबह 10.45 बजे कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें…
नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान के बीच अब युद्विराम हो गया है I इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO…
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को शुक्रवार को NIA रिमांड से पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। NIA की विशेष अदालत ने तहव्वुर को 6…