भारत और पाकिस्तान के बीच खत्म हो गया युद्ध

भारत और पाकिस्तान के बीच खत्म हो गया युद्ध
नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान के बीच अब युद्विराम हो गया है I इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO के बीच सीजफायर हो गया है I मिसरी ने कहा कि 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे I भारत-पाक के बीच युद्धविराम के बाद दोनों ओर से कोई फायरिंग नहीं होगी I 
पाकिस्तान ने युद्ध रोकने का आग्रह  किया I भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया। भारत ने अपने शर्तों में कहा है कि आगे कभी भी आतंकवाद की कोई घटना हुई तो इसे युद्ध माना जायेगा I दोनों देशों के DGMO की बात हुई, विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया I 
ट्रंप ने किया था सीजफायर का दावा
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,"अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं" I
पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री ने भी कबूली बात
ट्रंप के ट्वीट के बाद पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी सीजफायर की बात कही। उन्होंने एक्स पर कहा, "पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।"
यह कदम दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, अभी अन्य मुद्दों पर बातचीत की कोई योजना सामने नहीं आई है।

Advertisement