Select Date:

वैगनर बॉस प्रिगोझिन की मौत पर क्या बोला रूस, पुतिन के खिलाफ विद्रोह की मिली सजा

Updated on 24-08-2023 01:04 PM
मॉस्को: रूस आश्चर्यों से भरा देश है। यहां तब लोग हैरान हो गए, जब इस साल की शुरुआत में कई मौकों पर यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को पर हमला किया। इस हमलों में कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा। फिर रूसी मुद्रा रूबल में अप्रत्याशित गिरावट आई। एक डॉलर की कीमत 100 रूबल तक पहुंच गई। लेकिन, जैसे ही यह खबर आई कि येवगेनी प्रिगोझिन का विमान आसमान से गिरकर रूस के टवर क्षेत्र में क्रैश हो गया है, ज्यादातर लोगों को कोई सदमा नहीं लगा। वास्तव में, अधिकांश रूसी शायद आश्चर्यचकित थे कि यह पहले क्यों नहीं हो गया।

पुतिन की ताकत पर उठने लगे थे सवाल

रूस में कई हफ्तों से अटकलें लगाई जा रही थी कि आखिर येवगेनी प्रिगोझिन का क्या होगा। ठीक दो महीने पहले प्रिगोझिन ने अपनी वैगनर आर्मी के साथ रूस के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह की शुरुआत की थी। तभी से यह माना जाने लगा था कि प्रिगोझिन ने अपने मौत के फरमान पर खुद हस्ताक्षर कर दिए हैं। लेकिन, कोई यह नहीं जानता था कि प्रिगोझिन की मौत कब और कैसे होगी। उसके बेलारूस से वापसी और मॉस्को से लेकर सेंट पीटर्सबर्ग तक सक्रियता ने पुतिन को परेशान कर रखा था। लोगों को लगने लगा था कि पुतिन की ताकत पहले से ज्यादा कमजोर हो गई है।

प्रिगोझिन की मौत पर क्या बोला रूस

इस हवाई दुर्घटना के लगभग एक घंटे बाद रूसी संघीय विमानन एजेंसी रोसावियात्सिया ने एक बयान जारी कर पुष्टि की कि यात्री सूची में येवगेनी प्रिगोझिन का नाम था। रोसावियात्सिया ने इस दुर्घटना को लेकर असामान्य रूप से काफी जल्दी प्रतिक्रिया दी। इस रूसी एजेंसी की आमतौर पर ऐसी घटनाओं पर प्रतिक्रिया देने की रफ्तार बहुत धीमी होती है। ऐसे में रोसावियात्सिया की येवगेनी प्रिगोझिन को लेकर दिया गया बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग प्रिगोझिन की मौत को पूरी तरह से एक साजिश मान रहे हैं।

मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था प्रिगोझिन

प्रिगोझिन का विमान सात यात्रियों और चालक दल के तीन सदस्यों के साथ मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। जब यह विमान टवर क्षेत्र में पहुंचा तो इसमें विस्फोट हो गया। इसके बाद आसमान में ही आग का गोला बन चुका यह विमान तेजी से जमीन पर आ गिरा। रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान में सवार सभी 10 लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है। वैगनर से जुड़े टेलीग्राम चैनल ग्रे जोन ने पहले बिना सबूत दिए रिपोर्ट दी थी कि जेट को रूसी सेना ने मार गिराया था। रूसी सरकारी मीडिया ने कहा कि आधे घंटे से भी कम समय तक हवा में रहने के बाद जमीन से टकराते ही विमान में आग लग गई। दुर्घटना के कारणों की आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को मिलने वाले 19 हजार करोड़ का फंड रोक रखा है। इसमें से कुछ पैसा बाइडेन प्रशासन के कार्यकाल का भी है।ट्रम्प…
 06 May 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में सोमवार देर रात बंद कमरे में बैठक हुई। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में पाकिस्तान से आतंकी संगठन…
 06 May 2025
भारत ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब पर बने सियाल और बगलिहार बांध के गेट बंद कर दिए हैं। इसके चलते पाकिस्तान जाने वाला चिनाब का पानी रुक गया है और वाटर…
 06 May 2025
इजराइली सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर हुदैदाह पर सोमवार रात भीषण बमबारी की। सेना के मुताबिक हमले में 20 इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों…
 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
Advertisement