इस्लामाबाद : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पहले एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में रहना है तो देशहित को ही सबसे ऊपर रखना होगा। कोई मत, मजहब और संप्रदाय देशहित से ऊपर नहीं हो सकता। सीएम योगी के इस बयान की चर्चा पाकिस्तान तक है। पाकिस्तानी यूट्यूबर सुहैब चौधरी जब इस पर बात करने के लिए लोगों के बीच पहुंचे तो उन्होंने कहा, 'हमारे लिए तो हमारे बीवी बच्चे सबसे पहले हैं, पाकिस्तान तो बाद की बात है।' एक शख्स ने तो कहा, 'पाकिस्तान ने मुझे क्या दिया?' यह पड़ोसी मुल्क के लोगों के भीतर घर कर चुकी हताशा को दिखाता है।
यूट्यूबर ने एक शख्स से पूछा, 'आज से 4-5 साल बाद भारत और पाकिस्तान का भविष्य आपको कहां नजर आता है?' जवाब में उसने कहा, 'भारत का भविष्य तो काफी उज्जवल है लेकिन पाकिस्तान का भविष्य तब सुधरेगा जब ये लोग आपस की लड़ाइयां छोड़ पाकिस्तान का सोचेंगे।' यूट्यूबर ने एक दूसरे शख्स से पूछा, 'आपके लिए पाकिस्तान पहले है या मजहब?' जवाब में उसने कहा, 'पहले तो मैं अपने बीवी बच्चों को देखूंगा, पाकिस्तान तो बाद की बात है।'











