पाकिस्तान ने ऐसा क्या किया कि भड़क गया तालिबान, बोला- यह अच्छे पड़ोसी की निशानी नहीं
Updated on
11-09-2023 01:57 PM
काबुल: अफगान तालिबान ने सुरक्षा बलों के बीच झड़प के बाद पाकिस्तान की जमकर आलोचना की है। तालिबान ने कहा कि पाकिस्तान ने इस झड़प के बाद अपनी मुख्य सीमा को बंद कर दिया है। इस कारण पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच व्यापार रूक गया है, जिससे व्यवसायों का भारी नुकसान हो रहा है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तानी और अफगान तालिबान बलों ने एक दूसरे पर गोलीबारी की। इसके बाद बुधवार को व्यस्त माने जाने वाले तोरखम सीमा पास चौकी को बंद कर दिया गया। इससे दोनों ओर लोगों और सामानों से भरे गाड़ियों की लाइन लग गई।
तालिबान ने जताई नाराजगी
तालिबान सरकार के विदेश मंत्रालय ने शनिवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात तोरखम गेट को बंद करने और पाकिस्तानी पक्ष के अफगान सुरक्षा बलों पर गोलीबारी को अच्छे पड़ोसी के विपरीत मानता है। बयान में कहा गया है कि यह घटना तब शुरू हुई जब पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सीमा के पास एक पुरानी सुरक्षा चौकी की मरम्मत कर रहे अफगान तालिबान बलों पर गोलीबारी की। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।
सीमा बंद होने से फंसे सैकड़ो वाहन
तालिबान ने कहा कि सीमा बंद होने के बाद सामान से लदे सैकड़ों ट्रक रोक दिए गए हैं और व्यापारियों ने शिकायत की है कि व्यापार प्रभावित हो रहा है। बयान में कहा गया है कि तोरखम गेट के बंद होने से द्विपक्षीय और क्षेत्रीय व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और दोनों तरफ के सामान्य व्यापारिक वर्ग को व्यापार और वित्तीय नुकसान हो सकता है। बयान में कहा गया है कि कई यात्री भी सीमा के दोनों तरफ फंस गए हैं। 2,600 किमी (1,615 मील) सीमा से जुड़े विवाद दशकों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच विवाद का कारण बने हुए हैं।
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा…
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी…
इस्लामाबाद: भारत के साथ हुए हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को तुर्की से जबरदस्त समर्थन मिला है। तुर्की ने ड्रोन और दूसरे हथियार देकर पाकिस्तान की मदद की, जिनका इस्तेमाल उसने…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस…
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…