Select Date:

कमजोर खिड़कियां, खराब वायरिंग... समुद्र से निकले मलबे ने बयां की दास्तां, टाइटैनिक सबमरीन के साथ नीचे क्या हुआ?

Updated on 29-06-2023 07:25 PM
वॉशिंगटन : एक पनडुब्बी विशेषज्ञ ने टाइटैनिक सबमरीन से कुछ सुरागों का खुलासा किया है जो दिखाते हैं कि पनडुब्बी किस तरह हादसे का शिकार हुई। डॉ जैस्पर ग्राहम-जोन्स ने द सन को बताया कि इस विनाशकारी विफलता के पीछे कई कारक हो सकते हैं जिनकी वजह से बीते दिनों पांच लोगों की जान चली गई। टाइटैनिक पनडुब्बी के दस टुकड़े कल तट पर लाए गए। यूएस कोस्ट गार्ड ने खुलासा किया है कि उनकी खोज में मानव अवशेष बरामद किए गए हैं। इस यात्रा का संचालन करने वाली कंपनी के सीईओ स्टॉकटन रश और पायलट पॉल-हेनरी नार्जियोलेट के साथ हामिश हार्डिंग, शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद सभी की मौत हो गई थी।

खबर के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ प्लायमाउथ में मैकेनिकल एंड मरीन इंजीनियरिंग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ग्राहम-जोन्स ने खुलासा किया कि कैसे गलत अनुमान इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हो सकता है। पनडुब्बी की खिड़की के बारे में ग्राहम-जोन्स ने कहा कि टाइटैनिक के मलबे की गहराई तक जाने के लिए इसे प्रमाणित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जो व्यक्ति इसका संचालन कर रहा था उसने दरअसल कई बड़ी गलतियां कीं और वह अपनी गणनाओं को लेकर अति आत्मविश्वास में था।'

बाहरी हिस्सों में लीकेज की आशंका

उन्होंने आगे बताया, 'सबमरीन में दरारें बन गई होंगी, हो सकता है कि उन्हें पहले नहीं देखा गया हो लेकिन धीरे-धीरे वे बड़ी हो गई होंगी।' सबमरीन के पाइप और बाहरी हिस्सों में लीकेज भी हो सकता है। इससे सबमर्सिबल को कंट्रोल करने वाले कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स में खराबी आ गई होगी और आग लग गई होगी। उन्होंने कहा, 'इलेक्ट्रिक पार्ट में आने वाले पानी के रिसाव से भी हादसा हो सकता है।' अगर बहुत मामूली रिसाव हुआ होगा तो यात्रियों को इसके बारे में पता चल गया होगा।

मलबा बयां करेगा दास्तां

इस भयावह घटना के कारण का पता लगाने की प्रक्रिया में काफी समय लगेगा क्योंकि विशेषज्ञ मलबे की जांच कर रहे हैं। डॉ ग्राहम-जोन्स ने कहा कि मलबे की जारी की गई तस्वीरें पहचानने योग्य हैं। विशेषज्ञ ने कहा कि वह पाइप, उनके कवर और बिजली के तार देख सकते हैं। पिछले गुरुवार को मलबा मिलने के बाद 10 हजार स्क्वायर मील में फैला टाइटन का खोज और बचाव अभियान बंद कर दिया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement