बता दें कि अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के अनुसार, कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति नहीं चुना जा सकता। यह संशोधन 1951 में लागू किया गया था, जिसका एक कारण फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट का चार बार राष्ट्रपति चुना जाना भी था। ट्रंप 2016 और 2024 में दो बार राष्ट्रपति चुने जा चुके हैं। बीते हफ्तों में ट्रंप कई बार 2028 का जिक्र कर चुके हैं। एक पत्रकार ने उस डिनर कार्यक्रम का भी उल्लेख किया, जिसमें 'ट्रंप 2028' का विज्ञापन दिखाया गया था और जहां उनके समर्थक उन्हें फिर से चुनाव लड़ने के नारे लगा रहे थे।
'होर्मुज पर हमारा कंट्रोल, ईरान पर भरोसा नहीं', ट्रंप का बड़ा बयान, तीसरी बार राष्ट्रपति बनने पर भी बोले
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके लिए ऐसा करना बेहद मुश्किल है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सचमुच तीसरी बार चुनाव लड़ने को लेकर गंभीर हैं, तो ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'हर कोई मुझसे यही सवाल पूछता है, और आप जानते हैं कि इस मामले में कानून बहुत सख्त है। मैं फिर से चुनाव लड़ना पसंद करूंगा, लेकिन कानून बहुत मजबूत है।' ईरानी हमलों के बीच होर्मुज को लेकर पूछे गए सवाल पर ट्रंप ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है।