क्या मक्का की ग्रैंड मस्जिद में हुई थी आत्मघाती बम हमले को कोशिश? सऊदी अरब ने बता दिया सच

क्या मक्का की ग्रैंड मस्जिद में हुई थी आत्मघाती बम हमले को कोशिश? सऊदी अरब ने बता दिया सच
मक्का: सऊदी अरब के अधिकारियों ने मक्का की ग्रैंड मस्जिद में आत्मघाती बम हमले की कोशिश की खबरों को खारिज कर दिया है। इसके पहले खबरों में दावा किया गया था कि एक संदिग्ध हमलावर ने ग्रैंड मस्जिद के अंदर आत्मघाती धमाका करने की कोशिश की। रिपोर्ट में कहा गया कि रोके जाने से पहले हमलावर पवित्र काबा के करीब पहुंच गया था। बाद में सऊदी अधिकारियों ने बताया कि इस घटना को लेकर फैलाए जा रहे दावों में कोई सच्चाई नहीं है।

आत्मघाती हमले की खबरों को किया खारिज

सऊदी पब्लिक सिक्योरिटी ने बताया कि पवित्र स्थल पर एक व्यक्ति को राहगीरों को परेशान करने, उनमें घबराहट और डर पैदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि उस व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई। इसके साथ ही ऑनलाइन फैल रही आत्मघाती हमले की कोशिश की खबरों को साफ तौर पर खारिज कर दिया।
सऊदी अधिकारियों ने आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लेने के महत्व पर भी जोर दिया। इसके पहले खबरों में दावा किया गया था कि हमलावर ने मक्का ग्रैंड मस्जिद में विस्फोटक जैकेट में धमाके की कोशिश की थी। कथित तौर पर हमले की कोशिश रोके जाने से पहले वह काबा के करीब पहुंच गया था। उस समय उन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

अधिकारियों ने बताया क्या हुआ था?

सऊदी अधिकारियों ने बयान में कहा कि आरोपी व्यक्ति को लोगों को परेशान करने और दहशत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, न कि बम धमाका करने की कोशिश के आरोप में।
यह घटना ऐसे समय में हुई, जब दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में को-पायलट ने भारतीय कैप्टन पर हमला कर दिया। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बताया था कि को-पायलट ने जहाज को क्रैश कराने की कोशिश की थी। लेकिन अंदर घायल भारतीय पायलट ने अंदर से कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया था। इससे यात्रियों को अंदर घुसने का मौका मिल गया और हमलावर को काबू करके जहाज पर दोबारा नियंत्रण स्थापित कर लिया गया।
Advertisement