तबुक में उतरने के बाद सऊदी अरब की मेडिकल टीम ने इजरायली नागरिकों को उपचार दिया था। एयरपोर्ट पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें नकाबपोश महिला स्टॉफ महिला को यात्रियों की जांच करते देखा जा सकता है। इस पर पाकिस्तानी भड़के हुए हैं।
इजरायली नागरिकों को मेडिकल हेल्प पर गुस्सा
एक पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर ने कहा कि इस्लामिक उम्मत को क्या हो गया है? उसने कहा, सऊदी अरब में इजरायलियों की तीमारदारी की जा रही है। वो मंजर भी देखा, जिसमें एक नकाबपोश मेडिकल सहायक इजरायली महिला की नब्ज चेक कर रही है। इसके बाद पाकिस्तानी ने कहा कि इस्लामिक उम्मत किस तरफ जा रही है?पाकिस्तानी की नफरत इतने पर ही खत्म नहीं हुई, उसने आगे जान पर खेलकर प्लेन क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार का भी मजाक उड़ाया और उन्हें 'पाजीत' कहकर संबोधित किया। पाजीत शब्द का इस्तेमाल भारतीयों, खास तौर पर हिंदुओं और सिखों, के लिए अपमानजनक रूप में संबोधित करने के लिए किया जाता है।
