भारत पर बातचीत की जिम्मेदारी थोप रहा पाकिस्तान
भारत ने हर मौके पर दो-टूक शब्दों में कहा है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकते हैं। ऐसे में बातचीत के लिए बेहतर माहौल बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है। अब पाकिस्तान ने भारत के इसी बयान पर भड़कते हुए जमकर जहर उगला है। पाकिस्तान ने धमकी देते हुए यहां तक कह दिया है कि बातचीत से इनका करने के सभी के लिए खतरनाक परिणाम होंगे। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा है कि बातचीत के लिए भारत को माहौल बनाना होगा। इससे साफ हो रहा है कि पाकिस्तान का मकसद बातचीत करना नहीं, बल्कि दिखावा करना है।
पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत और पाक अधिकृत कश्मीर के तथाकथित पूर्व राष्ट्रपति ने अमेरिका में एक बैठक को संबोधित करते हुए नई दिल्ली से ऐसी ही आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बातचीत की पहल हर बार पाकिस्तान नहीं कर सकता है। इसके लिए दोनों तरफ से संवाद की जरूरत है। इस हफ्ते की शुरुआत में इस्लामाबाद में एक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी भारत के साथ बातचीत की इच्छा व्यक्त की थी। 3 अगस्त को अमेरिका ने भी भारत-पाकिस्तान वार्ता फिर से शुरू करने के प्रयासों का समर्थन किया।
पीएम शहबाज और पाकिस्तानी राजदूत ने की बातचीत की पेशकश
पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत और पाक अधिकृत कश्मीर के तथाकथित पूर्व राष्ट्रपति ने अमेरिका में एक बैठक को संबोधित करते हुए नई दिल्ली से ऐसी ही आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बातचीत की पहल हर बार पाकिस्तान नहीं कर सकता है। इसके लिए दोनों तरफ से संवाद की जरूरत है। इस हफ्ते की शुरुआत में इस्लामाबाद में एक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी भारत के साथ बातचीत की इच्छा व्यक्त की थी। 3 अगस्त को अमेरिका ने भी भारत-पाकिस्तान वार्ता फिर से शुरू करने के प्रयासों का समर्थन किया।
अमेरिका ने भी बातचीत की वकालत की
शहबाज शरीफ के बयान पर टिप्पणी करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि जैसा कि हमने लंबे समय से कहा है, हम चिंता के मुद्दों पर भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करते हैं। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि वार्ता फिर से शुरू होने से पहले इस्लामाबाद को शांति के लिए माहौल बनाने की जरूरत है। इस पर पाकिस्तान ने जमकर जहर उगला है और भारत पर ही बातचीत के लिए माहौल बनाने की जिम्मेदारी थोप दी है।पाकिस्तान ने फिर अलापा अल्पसंख्यकों वाला राग
बीएचपी और बजरंग दल के खिलाफ उगला जहर
पाकिस्तानी प्रवक्ता ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठनों के खिलाफ भी जगह उगला और इन पर मुसलमानों को आतंकित करने का आरोप लगाया। पाकिस्तान ने कहा कि भारत में हिंदू वर्चस्ववादी संगठन भारतीय मुसलमानों के खिलाफ हिंसा फैला रहे हैं। जो "गंभीर चिंता का विषय" है। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की भारत यात्रा के बारे में एक सवाल के जवाब में, एफओ प्रवक्ता ने कहा: “हम उम्मीद करते हैं कि मेजबान के रूप में भारत हमारी टीम को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करेगा। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की सुरक्षा के बारे में हमारी गहरी चिंताओं से आईसीसी और भारतीय अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।