अमेरिकी सांसद समर ली ने सवाल पूछा, 'एक साल में मिलिट्री वियाग्रा पर औसतन कितना खर्च करती है?' डायरेक्टर ऑफ डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट्स ने जवाब में कहा, 'मेरे पास इसका कोई आंकड़ा नहीं है।' समर ली ने जवाब दिया, 'करीब 41.6 मिलियन डॉलर। क्या आपको पता है कि इसमें मेरे डिस्ट्रिक्ट पिट्सबर्ग के कितने पुलों की मरम्मत की जा सकती है?' ली ने कहा, 'शहर का फर्न हैलो ब्रिज, जो हाल ही में ढह गया था, के पुनर्निर्माण में लगभग 25.3 मिलियन डॉलर की लागत आती।' ली ने खुद इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।
वियाग्रा पर एक साल में 41.4 मिलियन डॉलर खर्च कर देती है अमेरिकी सेना, सांसद ने पूछा- इसमें कितने पुल बन जाएंगे?
वॉशिंगटन : अमेरिकी कांग्रेस एक और बड़े रक्षा पैकेज पर मतदान करने जा रही है जहां अलग-अलग सदस्यों की अलग-अलग प्राथमिकताएं हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद समर ली ने सेना के भारी भरकम खर्च पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रक्षा विभाग के एक अधिकारी से सैन्य खर्च से जुड़े कुछ आंकड़े पूछे जिसकी जानकारी अधिकारी को नहीं थी। जवाब में ली ने न सिर्फ उन्हें आंकड़े बताए बल्कि यह भी बताया कि इन पैसों से अन्य बड़े मुद्दों को भी हल किया जा सकता है। वह पेंसिल्वेनिया के 12th डिस्ट्रिक्ट का नेतृत्व करती हैं।











