आज खिलचीपुर और पिपरई में होगी चुनावी सभा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजगढ़ के खिलचीपुर और अशोकनगर के पिपरई में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव भी शाह के साथ रहेंगे।
राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के उम्मीदवार हैं।
शाह पहले अशोकनगर जिले के पिपरई पहुंचेंगे। यहां मंडी प्रांगण में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। पिपरई मुंगावली विधानसभा में आता है। पिपरई के बाद शाह दोपहर डेढ़ बजे राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में जनसभा करेंगे। यहां से पार्टी के उम्मीदवार रोडमल नागर हैं।











