Select Date:

यूक्रेन ने क्रीमिया में तबाह किया रूसी ब्रह्मास्‍त्र S-400 सिस्‍टम, जेलेंस्‍की के दावे पुतिन को दोहरा झटका

Updated on 15-09-2023 01:16 PM
कीव: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले करीब डेढ़ साल से जारी भीषण युद्ध में अब एक नया मोड़ आ गया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के ब्रह्मास्‍त्र कहे जाने वाले एस-400 डिफेंस सिस्‍टम को क्रीमिया में तबाह कर दिया है। यूक्रेन ने कहा कि उसने येवपतोरिया के पास इस रूसी डिफेंस‍ सिस्‍टम को तबाह किया। यूक्रेन ने कहा कि उसने ड्रोन और मिसाइलों के सही तालमेल से गुरुवार सुबह को रूसी सिस्‍टम को नष्‍ट कर दिया। यूक्रेन ने बताया कि ऐसा पहली बार है जब रूस के एयर डिफेंस सिस्‍टम को बर्बाद करने के लिए ड्रोन का इस्‍तेमाल किया गया है। यूक्रेन का यह दावा अगर सही है कि तो यह रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन के लिए दोहरा झटका है।

सूत्रों के मुताबिक यूक्रेन ने ड्रोन की मदद से रूसी सिस्‍टम को उलझा दिया और फिर मिसाइल से उसे बर्बाद कर दिया। उन्‍होंने बताया कि यूक्रेन की नौसेना ने सतह से सतह तक मार करने वाली दो नेप्‍चून मिसाइलें दागी थीं। यूक्रेन की यह मिसाइल वैसे एंटी शिप है लेकिन उसमें बदलाव करके अब जमीनी हमले भी यूक्रेनी सेना कर रही है। सोशल मीडिया में जारी वीडियो में येवपतोरिया के पास जोरदार धमाका सुनाई दिया है। क्रीमिया के लिए यूक्रेन के सरकारी टीवी चैनल ने टेलिग्राम पर बताया कि येवपतोरिया के लोगों को यह पता ही चल पाया कि वहां हो क्‍या रहा है।

पुतिन को दोहरा झटका, भारत ने भी खरीदा है एस 400

यूक्रेनी मीडिया ने बताया कि रूस ने भी येवपतोरिया के लोगों को घटना के बारे में नहीं बताया। पूरे शहर में एंबुलेंस और पुलिस की गाड़‍ियां दौड़ रही हैं। इस बीच रूस ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्‍टम ने क्रीमिया में यूक्रेन के 11 ड्रोन व‍िमानों को मार गिराया है। अमेरिकी न्‍यूज वेबसाइट ड्राइव की रिपोर्ट के मुताबिक एस 400 के नष्‍ट हो जाने की वजह से अब क्रीमिया पर ड्रोन और म‍िसाइलों से हमला करना यूक्रेन के लिए बहुत आसान हो गया है। इस हमले से एक दिन पहले ही यूक्रेन ने रूस को बड़ा नुकसान पहुंचाया था।

यूक्रेन ने क्रूज मिसाइलों और ड्रोन व‍िमानों की मदद से रूसी नौसेना की एक किलो क्‍लास की सबमरीन और एक जहाज को भारी नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन ने यह हमला सेवस्‍तोपोल में किया गया। यही नहीं यूक्रेन ने ब्‍लैक सी में एक और रूसी युद्धपोत पर जोरदार हमला किया। हालांकि उसे कितना नुकसान पहुंचा इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने यूक्रेन के एक ड्रोन बोट को तबाह कर दिया है। रूस का एस 400 सिस्‍टम अगर तबाह होता है तो यह पुतिन के लिए न केवल सुरक्षा के लिहाज से बल्कि पैसे के ल‍िहाज से बड़ा झटका है। रूस ने चीन, भारत और तुर्की को यह सिस्‍टम बेचा है। उसकी आगे दुनिया के अन्‍य देशों को भी बेचने की योजना थी। इस असफलता से उसके खरीदारों की संख्‍या कम हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा…
 12 May 2025
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी…
 12 May 2025
बीजिंग: चीन अपने लड़ाकू विमान J-10 को अमेरिकी एफ-16 के खिलाफ खड़ा कर रहा है। वो उन देशों को अपने J-10 की पेशकश कर रहा है, जो एफ-16 फाइटर जेट खरीदना…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के साथ हुए हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को तुर्की से जबरदस्त समर्थन मिला है। तुर्की ने ड्रोन और दूसरे हथियार देकर पाकिस्तान की मदद की, जिनका इस्तेमाल उसने…
 12 May 2025
टोक्यो: क्या जापान चीन के दुश्मनों को छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से पाट देना चाहता है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारत के बाद जापान ने एक और…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्मी ने कहा है कि जिहाद उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। पाक सेना के अफसर और प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने ये बात कही है। भारत के…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के हमलों के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को बंकर में छिपना पड़ा। 10 मई को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर भारत ने…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस…
 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
Advertisement