न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में गोलीबारी में दो की मौत, हमलावर भी ढेर, कुछ घंटे में शुरू होगा फीफा महिला वर्ल्ड कप
Updated on
20-07-2023 01:44 PM
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप से पहले गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। एक बंदूकधारी हमलावर ने मध्य ऑकलैंड के एक कंस्ट्र्क्शन साइट पर गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने हमलावर को भी मार गिराया है। इस घटना में 6 लोग घायल भी हो गए। यह हमला महिला फीफा विश्व कप के उद्घाटन मैच से ठीक 12 घंटे पहले हुई।
हमलावर ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां ऑकलैंड पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी हमलावर सुबह करीब 7:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) लोअर क्वीन स्ट्रीट पर एक मुख्य रेलवे स्टेशन और फ़ेरी टर्मिनल के पास एक कंस्ट्र्क्शन साइट में घुस गया और इमारत के ऊपर आते ही उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने बताया कि हमलावर भी मारा गया है। न्यूजीलैंड पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ''पुलिस ने आज सुबह ऑकलैंड के सीबीडी में एक निर्माण स्थल पर हुई एक गंभीर घटना पर काबू पा लिया है। कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है और इस स्तर पर, हम पुष्टि कर सकते हैं कि दो लोगों की मौत हो गई है। हमलावर भी मारा गया है।'
'राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं' इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री क्रिस हिपकिंस ने कहा कि महिला विश्व कप गुरुवार को योजना के अनुसार शुरू होगा। उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट के हवाले से कहा, 'हम फीफा के साथ नियमित संपर्क में हैं और वे योजना के अनुसार आगे की तैयारियां चल रही हैं।' उन्होंने कहा, अधिकारियों का आकलन है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। गोलीबारी के लिए कोई राजनीतिक मोटिव नहीं दिखता।
आज न्यूजीलैंड और नॉर्वे के बीच होगा मुकाबला इस बीच, विश्व कप गुरुवार रात न्यूजीलैंड और नॉर्वे के बीच मैच के साथ शुरू होगा। गुरुवार रात न्यूज़ीलैंड को नॉर्वे के साथ खेलते हुए देखने के लिए ईडन पार्क स्टेडियम में 40,000 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…