नई दिल्ली: दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) का आज जन्मदिन है। 24 जून 1962 को जन्मे गौतम अडानी आज 62 वर्ष के हो चुके हैं। अहमदाबाद के एक सामान्य परिवार में जन्में अडानी ने12वीं तक पढ़ाई की है। वह पढ़ाई छोड़कर 18 साल की उम्र में मुंबई आ गए थे। यहां पर उन्होंने हीरा कारोबारी महिंद्रा ब्रदर्स के यहां दो साल तक काम किया था। इसके बाद 20 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में खुद का डायमंड ब्रोकरेज बिजनेस शुरू किया। इसमें पहले ही साल उन्हें लाखों रुपये का टर्नओवर मिला। एक समय ऐसा था जब गौतम अडानी स्कूटर से चला करते थे। आज उनके पास बीएमडब्ल्यू और फरारी जैसी महंगी गाड़ियां हैं। कभी स्कूटर से चलने वाले अडानी आज कई चार्टर्ड प्लेन और हेलिकॉप्टर के मालिक हैं। आज गौतम अडानी ने अपने जन्मदिन के मौके पर अडानी ग्रुप की एनुअल जनरल मीटिंग यानी एजीएम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने हिंडनबर्ग के हुए हमले पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उस रिपोर्ट को हमें बदनाम करने के लिए ही डिजाइन किया गया था।
इस दौरान उन्होंने शेयरधारकों से कहा कि, यह वर्ष एक बहुत ही महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह हमारी 30वीं वर्षगांठ है। इसलिए यह पीछे मुड़कर देखने और अडानी एंटरप्राइजेज की अविश्वसनीय यात्रा का जश्न मनाने का एक अच्छा समय है। साल 1994 में इसके मामूली आईपीओ से लेकर हमारे सामने कई चुनौतियां आईं। उन्होंने कहा कि हमारी सफलता का सही मापदंड हमारी उपलब्धियों से कम और प्रतिकूल परिस्थितियों में दृढ़ रहने की हमारी क्षमता से ज्यादा है।
आज है Gautam Adani का जन्मदिन, हिंडनबर्ग के हमले पर एजीएम में पहली बार खुलकर बोले, कही कई बड़ी बातें











