सालाना आधार पर तुलना
फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में आरबीएल बैंक के रेवेन्यू में काफी तेजी आई। पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में यह 28.29 परसेंट की तेजी आई और यह 2,680 करोड़ रुपये रहा। लेकिन इस दौरान कंपनी को 304 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जबकि पिछले साल बैंक को 337 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इन चुनौतियों के बावजूद कंपनी के ऑपरेशंस बेहतर रहा और उसके प्रॉफिट बेफोर टैक्स 381 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह जून 2022 की तिमाही की तुलना में 38.03 परसेंट बेहतर है। इतना ही नहीं बैंक के नेट प्रॉफिट में इस दौरान पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 43.28 फीसदी की तेजी रही। बैंक का नेट प्रॉफिट 288 करोड़ रुपये पहुंच गया।फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही का रिजल्ट बैंक की सफल स्ट्रैटजी, इम्प्रूव्ड एफिशियंसी और इम्प्रेसिव रेवेन्यू ग्रोथ दिखाता है। साथ ही इस दौरान बैंक में एफआईआई और एफपीआई की होल्डिंग्स 24.66 परसेंट से बढ़कर 28.77 परसेंट बढ़ गई है। इन्वेस्टर्स की संख्या भी 207 से बढ़कर 209 हो गई। इस स्टॉक में भारी बाइंग एक्टिविटी दिख रही है और एक साल में इसमें 165 परसेंट से अधिक तेजी आई है।











