इस कंपनी को मिला 22,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर, अब शेयर बनेगा रॉकेट

इस कंपनी को मिला 22,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर, अब शेयर बनेगा रॉकेट
नई दिल्ली: सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसीशन फॉर्जिंग्स लिमिटेड (Sona BLW Precision Forgings Limited) यानी सोना कॉमस्टार (Sona Comstar) एक जानी-मानी ग्लोबल ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है। इसकी स्थापना 1995 में गुरुग्राम में हुई थी। इसकी भारत के साथ-साथ अमेरिका, मेक्सिको और चीन में मैन्यूफैक्चरिंग और असेंबली फैसिलिटीज हैं। यह कंपनी ऑटोमोटिव ओईएम कंपनियों की अहम सप्लायर है। सोना कॉमस्टार इंजीनियर्ड ऑटोमोटिव सिस्टम्स और कंपोनेंट्स में स्पेशलाइज्ड है और तेजी से बढ़ रहे ईवी मार्केट में भी इसकी मजबूत उपस्थिति है। प्रीसिशन फॉर्जिंग, मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिक सिस्टम्स और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में कंपनी के पास मजबूत आरएंडी, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजिकल कैपेबिलिटीज हैं। इसके कारोबार कई देशों में फैला है और यह कई तरह के प्रॉडक्ट्स, वीकल सेगमेंट्स बनाती है। इतना ही नहीं कपनी को हाल ही में चार नए बीईवी प्रोग्राम मिले हैं। इसके साथ ही कंपनी का ऑर्डर बुक 22,000 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसमें ईवी की हिस्सा 78 परसेंट है।

27 जुलाई, 2023 को सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिशन फॉर्जिंग्स ने अपने जून तिमाही के नतीजों की घोषणा की। इस दौरान कंपनी की सेल्स पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 24 परसेंट बढ़ककर 732 करोड़ रुपये पहुंच गई। साथ ही कंपनी का एबिटा भी पिछले साल की जून तिमाही के मुकाबले 43 परसेंट बढ़कर 203 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसी तरह कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 48 परसेंट की तेजी के साथ 112 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने पिछले एक साल में 5.9 परसेंट का रिटर्न दिया है और पिछले तीन साल में उसका रिटर्न 63 परसेंट रहा है। कंपनी का आरओसीई 22 परसेंट और आरओई 18.3 परसेंट रहा है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 2.44 फीसदी की गिरावट के साथ 577.15 रुपये पर आ गया। इसके साथ ही कंपनी के वॉल्यूम में 1.36 गुना तेजी आई है। इन्वेस्टर्स को इस ट्रेंडिंग शेयर पर करीबी नजर रखनी चाहिए।


Advertisement