देश भर में पेट्रोल-डीजल एलपीजी सिलेंडरों की कमी नहीं, जमाखोरी नहीं करें, जानें किसने कहा
नई दिल्ली/मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच एक सुकूनदेह खबर आई है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली सरकारी ऑयल कंपनियों, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने ज़रूरी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल और LPG गैस का पर्याप्त भंडार है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।











