फॉरेन करेंसी एसेट्स में बढ़ोतरी
आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 7 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट्स 989 मिलियन डॉलर बढ़कर 528.97 अरब डॉलर के हो गए। इससे बीते हफ्ते इसमें 2.539 अरब डॉलर की जबरदस्त तेजी आई थी। फॉरेन करेंसी एसेट्स में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
स्वर्ण भंडार भी बढ़ा
आरबीआई के अनुसार 7 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 22.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 44.06 अरब डॉलर हो गया है। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 40 लाख डॉलर घटकर 18.23 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखा हुआ देश का मुद्रा भंडार 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.02 अरब डॉलर हो गया।पाकिस्तान के मुद्रा भंडार में भी बड़ी बढ़ोतरी
उधर पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार (Pakistan forex reserves) में भी अच्छा-खासा उछाल आया है। आईएमएफ के फंड ट्रांसफर करने और सऊदी अरब तथा यूएई द्वारा पेमेंट डिपॉजिट करने के चलते पाकिस्तान के मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 9.84 अरब डॉलर हो गया है।











