शहर में 149 लो-फ्लोर बसों के फिर थमे पहिये, यात्री हुए परेशान

शहर में 149 लो-फ्लोर बसों के फिर थमे पहिये, यात्री हुए परेशान
 भोपाल। शहर के भीतर दस रूटों पर चलने वाली 149 लो-फ्लोर बसों के पहिए गुरुवार को अचानक फिर थम गए। राशि को लेकर टिकट एजेंसी और बस आपरेटर के बीच मतभेद के चलते यह नौबत आई है। टिकट एजेंसी चलो एप ने प्रति किलोमीटर दी जाने वाली राशि घटाने की मांग की है। इसके चलते बस आपरेटर मां एसोसिएट्स ने अपनी बसें डिपो से नहीं निकालीं। इसके चलते इन बसों से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा।

इन इलाकों में नहीं दौड़ीं बसें

गांधी नगर, एयरपोर्ट, मिसरोद, लालघाटी, कोकता, मंडीदीप, भौंरी, अयोध्या नगर, करोंद, बैरागढ़ समेत कई जगहों पर यात्री बसों का घंटो इंतजार करते रहे। ज्ञात हो कि इससे पहले विगत 14 जून से सात दिन तक चालक व परिचालकों की हड़ताल के कारण बसें नहीं चलीं थी।
बीसीएलएल के अफसरों को कहना है कि टिकट आपरेटर चलो एप ने निर्धारित राशि घटाने की मांग की है। इस कारण 115, 113, 116, 205, 204, 208, एसआर -8, टीआर - 1, 311 और 106 रूट पर चलने वाली बसें नहीं चलीं। कंपनी को नोटिस दिया है। शुक्रवार को यानी आज बसों का संचालन फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

Advertisement