हमले को बताया महान काम
संगठन के नेता खलील अल हया ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में हया ने कहा है, 'जो कुछ भी समीकरण बदल सकता है, वह एक महान कार्य है और इसमें कोई शक नहीं है। हमें यह पता था कि इस 'महान काम' की प्रतिक्रिया भी महान होगी। हमें लोगों को बताना था कि फिलिस्तीन का मकसद कभी खत्म नहीं होगा।' हमास के करीब तीन हजार आतंकियों ने इजरायल पर हमला बोला था। हमले में पीड़ितों में से कई ऐसे परिवार थे जिनकी उनके घरों में हत्या कर दी गई थी। आतंकियों ने 260 लोगों को एक आउटडोर म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान मौत के घाट उतार दिया गया था।

इस हमले को इजरायल के इतिहास में सबसे घातक हमला करार दिया गया। इसके जवाब में इजरायल ने गाजा से हमास को खत्म करने की कसम खाई। साल 2007 से हमास गाजा पर शासन कर रहा है। हवा, जमीन और समुद्र से इस हमले को अंजाम दिया गया था। इसके बाद इजरायल ने 11000 से ज्यादा लक्ष्यों पर हमला किया और एक युद्ध की शुरुआत हो गई। अल-हया ने कहा, 'हम फिलिस्तीनी मुद्दे को फिर से दुनिया के सामने लाने में सफल रहे। अब इस क्षेत्र में कोई भी शांति का अनुभव नहीं कर रहा है। ' उसकी मानें तो हमले हमास के लिए बड़ी सफलता हैं।
कोई युद्धविराम नहीं होगा
दुनियाभर के नेता हमास के खिलाफ युद्धविराम के लिए इजरायल पर सहमत होने के लिए दबाव डाल रहे हैं। वहीं अल-हया और हमास के बाकी सदस्यों ने इस बात को खारिज कर दिया कि वे गाजा पर शासन करना चाहते हैं। शांति की भावना बहाल करना चाहते हैं। हमास का मकसद एक ऐसे युद्ध की शुरुआत है जो कभी न खत्म हो। हमास के मीडिया सलाहकार ताहेर अल-नूनू ने द टाइम्स को बताया,'मुझे उम्मीद है कि इजरायल के साथ युद्ध की स्थिति सभी सीमाओं पर स्थायी हो जाएगी और अरब दुनिया हमारे साथ खड़ी होगी।'