पाकिस्तानी सेना फेल, भारी दबाव में आए शी जिनपिंग पाकिस्तान में तैनात कर सकते हैं चीनी आर्मी, भारत को कितना खतरा ?
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और चीन के बीच बलूचों के हमलों को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। बलूच विद्रोही चाइना पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (CPEC) को बनाने में लगे चीनी इंजीनियरों पर लगातार खूनी हमले कर रहे हैं। यही नहीं चीनी बिजनसमैन को भी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अंदर निशाना बनाया जा रहा है। इससे उनके अंदर दहशत का माहौल है। चीनियों ने साफ तौर पर शी जिनपिंग की सरकार को बोल दिया है कि उन्हें सुरक्षा के लिए अब पाकिस्तानी सैनिकों पर भरोसा नहीं है। हम चीनी सैनिकों को प्राथमिकता देंगे। इन हमलों की वजह से कई चीनी बिजनसमैन पाकिस्तान छोड़ना चाहते हैं और उन्हें पाकिस्तान के अंदर अपना कोई भविष्य नहीं दिख रहा है। इससे राष्ट्रपति जिनपिंग अब चीनी सेना को तैनात करने को लेकर भारी दबाव में हैं। चीन अगर पाकिस्तान में सेना को तैनात करता है तो इसका पाकिस्तान और भारत पर क्या असर होगा? आइए समझते हैं











