साइन बोर्ड पर राजभोज की जगह मछली का लोगो लगा था, पार्षद की आपत्ति पर महापौर दिए हटाने का आदेश
Updated on
04 Nov 2024, 01:21 PM
भोपाल। शहर में अब भी कई स्थानों पर लगे साइन बोर्ड पर नगर निगम का पुराना लोगो मछली वाला लगा हुआ है। इसको लेकर पार्षद पति ने आपत्ति दर्ज कराते हुए महापौर मालती राय को अवगत कराया है। महापौर ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह लापरवाही कैसे हुई इसका पता लगाया जाए। साथ ही जल्द ही साइन बोर्ड से पुराने लोगो को हटाया जाए।जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद विनीता सोनी के पति विकास सोनी ने बताया कि नगर निगम द्वारा कई स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्ड में अब भी नगर निगम का पुराना मछली वाला लोगो बना हुआ है। जिसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।जबकि करीब सात वर्ष पहले तात्कालीन महापौर आलोक शर्मा के समय नगर निगम का लोगो मछली से बदलकर राजाभोज का चित्र कर दिया गया था। ऐसे में साइन बोर्ड पर पुराना मछली वाला लोगो लगाना बड़ी लापरवाही है।इसमें जो भी कर्मचारी दोषी हैं उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं तत्काल लोगो बदला जाना चाहिए।बदला जाएगा लोगो होगी कार्रवाई
महापौर मालती राय ने बताया कि पार्षद द्वारा मुझे बताया गया है कि पुराना लोगाे साइन बोर्ड पर लगा है।इतने साल बाद इस तरह की गलती किया जाना बड़ी लापरवाही है। जल्द ही लोगो बदलवाया जाएगा और लापरवाह अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।इस संबंध में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से चर्चा की गई है।
इस मामले की जांच की जाएगी
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस मामले में कहा कि शहर में साइन बोर्ड पर पुराना लोगो लगाया गया है, इसकी जानकारी मिली है। यह लोगो कहां किन बोर्ड पर लगा है इसका पता लगाकर बदलवाने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की जांच कराई जा रही है, लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।