कुम्हारी/दुर्ग। श्री शिव महापुराण कथा के सफल एवं भव्य आयोजन के उपरांत आयोजकों ने समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सेवादारों और सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। आयोजकों का कहना है कि यह धार्मिक अनुष्ठान किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं, बल्कि सभी के सामूहिक परिश्रम, समन्वय और समर्पण से संभव हो सका है।
संदेश में कहा गया है कि आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और सहयोगियों ने दिन-रात मेहनत की। किसी ने शारीरिक श्रम से, किसी ने निष्ठा और भाव से तो किसी ने आर्थिक रूप से योगदान देकर इस पावन कार्य को नई ऊंचाई दी। सभी का यह सहयोग सराहनीय और प्रेरणादायक रहा है।
इस अवसर पर सभी सहयोगियों को आयोजन की सफलता की बधाई देते हुए भगवान भोलेनाथ से उनके परिवारों में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई है।
आभार व्यक्त करने वालों में बीरेंद्र कश्यप, भोजराम कश्यप, पीताम्बर देवांगन, पवन सिन्हा, अशोक यादव, लिखेश्वर देवांगन, गणेश सिन्हा, विक्की पटेल, सुशील सिंह, मोहित सिन्हा, श्रीराम, राजेंद्र पटेल, नवीन कौशल, देव कुमार सिन्हा, कुमेन्द्र साहू, संतराम साहू, अखिलेश पांडे, उमेन्द्र कश्यम, महेंद्र साहू, किशुन लाल सोनकलिहारी, गिरधर वर्मा, राहुल देवांगन और देवलाल साहू शामिल हैं।

