ब्रॉडर मार्केट्स में भी इंडेक्सेज में तेजी रही। बीएसई मिड-कैप इंडेक्स (BSE Mid-cap index) में 1.01% तेजी आई है जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स (BSE Small-cap index) 0.37% बढ़ा है। मिड-कैप शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications Ltd) और पॉलीकैब (Polycab Ltd) में रही जबकि स्मॉल-कैप सेक्शन में Cartrade Tech Ltd और EKI Energy Ltd. ने कमाल कर दिया। सात जुलाई, 2023 को बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 302 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। 135 स्टॉक 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गए जबकि 29 स्टॉक 52 हफ्ते के लो पर पहुंच गए। यह रही उन पेनी स्टॉक्स की लिस्ट जिन्होंने आज अपर सर्किट छू लिया। आने वाले सत्रों में इन शेयरों पर नजर बनाए रखें।
दस रुपये भी नहीं है इन शेयरों की कीमत, बाजार खुलते ही लगा दी छलांग, देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली: घरेलू बेंचमार्क शेयर आज तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई कैपिटल गुड्स इंडेक्स (BSE Capital Goods Index) में सबसे ज्यादा तेजी आई जबकि बीएसई मेटल्स इंडेक्स (BSE Metals Index) में सबसे अधिक गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 477 अंक यानी 0.75% तेजी के साथ 65,832 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी-50 इंडेक्स (NSE Nifty-50 Index) भी 146 अंक यानी 0.75% तेजी के साथ 19,502 अंक पर पहुंच गया। बीएसई में 2,072 शेयरों में तेजी आई है, 1,204 शेयर में गिरावट दिख रही है जबकि 132 शेयरों की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सेंसेक्स की बात करें तो मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India Ltd), हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever Ltd) और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India Ltd) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही जबकि टाटा स्टील (Tata Steel Ltd), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies Ltd) के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखी गई।











