अमेरिकी कोस्ट गार्ड पैसिफिक नॉर्थवेस्ट के प्रवक्ता पेटी ऑफिसर स्टीव स्ट्रोहमेयर ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि क्या यह लोग पूरे समय गायब थे। दोनों लोग इवनिंग नाम के 43 फुट लंबी मछली पकड़ने वाली नाव पर रवाना हुए थे। 15 अक्टूबर को उन्हें लौटना था। जब वह नहीं आए तो दोनों की बेटियों में से एक ने 22 अक्टूबर को अमेरिकी तट रक्षक को इसके बारे में जानकारी दी। 25 अक्टूबर तक कोस्ट गार्ड ने खोज बंद कर दी थी, लेकिन 12 घंटे से कुछ ज्यादा समय के बाद मछली पकड़ने वाली नाव को लाइफ बोट दिखाई दी।
दो हफ्ते तक समुद्र में गायब रहा शख्स, कोस्ट गार्ड को खोजने में मिली नाकामी, फिर हुआ चमत्कार
वॉशिंगटन: समुद्र में लगभग दो सप्ताह से खोए दो लोगों में से एक को कनाडा में बचा लिया गया है। कनाडाई मछुआरों ने हरी टोपी और नीली शर्ट पहने एक शख्स को देखा। इस घटना को लेकर संक्षिप्त जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अधिकारियों ने बताया कि इस शख्स को गुरुवार को बचाया गया। रेसक्यू किया शख्स उन दो लोगों में से एक था जो 12 अक्टूबर को वॉशिंगटन के ग्रेज हार्बर काउंटी के वेस्टपोर्ट से रवाना हुए थे और तब से गायब थे।
नाव का अभी पता नहीं
जिन मछुआरों ने इसे देखा, उन्होंने कनाडाई तट रक्षकों को बुलाया, जो मदद के लिए पहुंचे। इवनिंग और उस पर सवार दूसरे व्यक्ति का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने कहा कि घटना की जानकारी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि बचाए गए शख्स को किनारे पर ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी है। अमेरिकी कोस्ट गार्ड के मुताबिक बचाया गया शख्स एक अमेरिकी नागरिक है।
मछली पकड़ने गए थे दोनों
जब स्टॉर्मर से यह पूछा गया कि क्या दूसरे शख्स को खोजा जाएगा? तो उन्होंने कहा कि हम बचाए गए शख्स से बातचीत के बाद मिली जानकारी से आगे का कदम उठाएंगे। पेटी ऑफिसर स्ट्रोहमेयर ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि बचाए गए व्यक्ति के पास लाइफ बोट में क्या-क्या खाने-पीने की चीज थी। हालांकि इमरजेंसी बोट में आम तौर पर भोजन, पानी, संचार के साधन और रोशनी करने वाली चीजें उपलब्ध होती हैं। नाव की परमिट के मुताबिक यह दोनों लोग टूना मछली पकड़ने के लिए गए थे।











