फ्रांस के जिस पुलिसवाले ने की लड़के की हत्या और जल उठा देश... उसके लिए कौन जुटा रहा लाखों डॉलर का फंड?
Updated on
04-07-2023 07:45 PM
पेरिस : फ्रांस की राजधानी पेरिस के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक किशोर की हत्या करने वाले पुलिसकर्मी के लिए फंड जुटाया जा रहा है जो लगातार बढ़ रहा है। जैसे-जैसे फंड का आकार बड़ा हो रहा है, राजनेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश भी बढ़ रहा है। धुर-दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन के पूर्व सलाहकार जीन मेसिहा ने GoFundMe पर इसकी शुरुआत की है, जो सोमवार को 1.05 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया। पिछले हफ्ते किशोर की हत्या के बाद से पूरे फ्रांस में दंगे हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी प्रमुख इमारतों और गाड़ियों में आग लगा रहे हैं और दुकानों व बैंकों में लूटपाट कर रहे हैं।
सेंटरिस्ट और लेफ्ट-विंग के नेताओं ने मेसिहा के फंड कैंपेन की निंदा की है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पार्टी के एरिक बोथोरेल ने ट्विटर पर लिखा, 'जीन मेसिहा चिंगारी को हवा दे रहे हैं। यह दंगों को बढ़ावा देगा। नाहेल की हत्या करने वाले पुलिसकर्मी के लिए लाखों यूरो का फंड अशोभनीय और निंदनीय है।' सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख ओलिवियर फॉरे ने प्लेटफॉर्म पर 'शर्मिंदगी को स्थान देने' का आरोप लगाते हुए GoFundMe से फंड कलेक्शन को बंद करने की अपील की है।
कम होती दिख रही है अशांति
फ्रांस में फैली अशांति सोमवार को छह दिन बाद कम होती दिखी। गृह मंत्रालय के अनुसार, रात भर में 157 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले 30 जून को हुई हिंसा के दौरान रात भर में 3880 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। नैनटेरे के उपनगर में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए 17 वर्षीय नाहेल की हत्या कर दी गई थी। नाहेल अल्जीरियाई मूल का था। गृह मंत्री गेराल्ड डर्मानिन ने बताया कि 45,000 पुलिस अधिकारियों को पूर्व फ्रेंच कॉलोनियों से जुड़े और कम आय वर्ग वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के खिलाफ भेदभाव को लेकर आक्रोश से निपटने के लिए तैनात किया गया है।
नाहेल की नानी ने की शांति की अपील
फ्रांस में रातभर में 297 वाहनों और 34 इमारतों में आगजनी की गई। इससे पहले राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार रात को विशेष सुरक्षा समीक्षा बैठक की। उनकी मंगलवार को प्रदर्शनों से प्रभावित 220 शहरों के मेयर के साथ बैठक करने की योजना है। बैठक में शामिल एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी। वहीं नाहेल की नानी नादिया ने फ्रांस के 'बीएफएम टीवी' को टेलीफोन पर दिए इंटरव्यू में कहा, 'खिड़कियों, बसों...स्कूलों में तोड़फोड़ मत करिए। हम हालात को शांत करना चाहते हैं।'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…