बैरागढ़ कपड़ा बाजार का फायर सिस्टम बंद, चिरायु अस्पताल में नहीं मिला होज पाइप

बैरागढ़ कपड़ा बाजार का फायर सिस्टम बंद, चिरायु अस्पताल में नहीं मिला होज पाइप
भोपाल। राजकोट, गुजरात में एक गेमिंग जोन में हुए भीषण हादसे के बाद शहर में एक बार फिर नगर निगम व जिला प्रशासन का अमला विभिन्न संस्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों में फायर सेफ्टी के इंतजामों को जांचने में जुट गया है। राजधानी के भीड़ वाले क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों में फायर एनओसी और आग से बचाव के उपकरणों की जांच करने का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा।

इन इलाकों में किया निरीक्षण

बैरागढ़ एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में राजस्व, नगर निगम के अमले ने पुलिस की मौजूदगी में चिरायु अस्पताल भैंसा खेड़ी, संत हिरदाराम नगर कपड़ा मार्केट और सेवा सदन नेत्रालय अस्पताल बैरागढ़ का फायर सेफ्टी व्यवस्था संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। इस दौरान अग्निशमन उपकरणों के नगर निगम अमले के समक्ष संचालन की कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, चिरायु अस्पताल में हाइडेंट कपलिंग नहीं पाई गई। हाइडेंट बाक्स में हौज पाइप नहीं पाया गया और होज रील बंद पाई गई। इधर, कपड़ा मार्केट बैरागढ़ में फायर सिस्टम बंद पाया गया, पंप मोटर खराब पाई गई। सेवा सदन नेत्रालय में सभी फायर सिस्टम सही पाए गए जो कमियां स्थल पर पाई गईं, उन्हें दर्ज कर संचालक के हस्ताक्षर कराकर तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
Advertisement