मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट आकर्षण का केंद्र
- फिल्मों और वेबसीरीज की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश बालीवुड की पहली पसंद बनता जा रहा है।
- मप्र को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट अवार्ड दिया है।
- इसकी वजह प्रदेश में फिल्म अनुकूल वातावरण है और सरल व सहज फिल्म नीति निर्माताओं को आकर्षित करती है।
- इससे प्रदेश शासन और प्रदेशवासियों की आय भी बढ़ी है।
- फिल्म प्रोडक्शन क्रू, कलाकार, सिक्युरिटी, टूरिज्म और हास्पिटेलिटी, एक्टिंग क्लासेस जैसे बिजनेस को बढ़ावा मिल रहा है।
- स्त्री-2 में दिखी खास झलक, कई प्रोजेक्ट हिट
- स्त्री-2 फिल्म की भी शूटिंग चंदेरी के अतिरिक्त भोपाल, नरसिंहगढ़, रायसेन और भोपाल में हुई है।
- राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म की सफलता में कहानी, स्टारकास्ट के साथ ही चंदेरी की वास्तविक लोकेशन का भी बड़ा योगदान है।
- चंदेरी का किला, कस्बा, गलियां और वहां लगने वाले मेले ने दर्शकों के मन में अमिट छाप छोड़ी है। इसके पूर्व वर्ष 2018 में आई फिल्म स्त्री और सुई धागा ने भी चंदेरी को विश्व मानचित्र पर उभारा था।
- इसके अतिरिक्त आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म लापता लेडीज, विद्या बालन की फिल्म शेरनी, भूमि पेडनेकर की फिल्म की दुर्गावती की शूटिंग भोपाल व आसपास की अलग-अलग लोकेशन पर हुई।
- अक्षय कुमार की पैडमैन और चंबल के बीहड़ों में बनी सोनचिरैया और प्रेरणादायक फिल्म 12वीं फेल के भी काफी चर्चे रहे।
- सेल्फी, पंचायत, गुल्लक, महारानी, भुज द प्राइड आफ इंडिया, ये काली काली आंखें, धाकड़, शेरनी, लूडो, टायलेट एक प्रेम कथा जैसी हिट फिल्मों और वेबसीरीज की शूटिंग भोपाल और आसपास की लोकेशन में हुई है।











