दिलचस्प हुई सीमेंट का किंग बनने की होड़, बिड़ला और अडानी के साथ जिंदल ने भी ठोकी ताल
नई दिल्ली: सीमेंट सेक्टर का किंग बनने के लिए कुमार मंगलम बिड़ला और गौतम अडानी के बीच दिलचस्प होड़ चल रही है। अब इस होड़ में एक और नाम शामिल हो गया है। सज्जन जिंदल की अगुआई वाली जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने सीके बिड़ला ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड (OCL) में प्रमोटर हिस्सेदारी खरीदने के लिए वैल्यूएशन शुरू कर दी है। ओसीएल की सालाना क्षमता 8.5 मिलियन टन है। इस कंपनी पर अडानी और बिड़ला की भी नजर है। पिछले साल जेपी मॉर्गन ने इसकी बिक्री प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बाद से अडानी और आदित्य बिड़ला ग्रुप ने इस बारे में सीके बिड़ला ग्रुप से बात की है।











