बहराइच के आदमखोर भेड़िए जैसी दहशत... 'जेल' तोड़कर फरार हुए तेंदुए को 20 दिन बाद पकड़ा, 7 सेकेंड में फिर हो गया फुर्र

बहराइच के आदमखोर भेड़िए जैसी दहशत... 'जेल' तोड़कर फरार हुए तेंदुए को 20 दिन बाद पकड़ा, 7 सेकेंड में फिर हो गया फुर्र
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह वन मंडल क्षेत्र में शिफ्टिंग के दौरान पिंजरा तोड़कर भागे तेंदुए को करीब 20 दिनों बाद आज फिर पकड़ लिया गया। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार ग्राम मर्दाना क्षेत्र के किसान लोकेश मंडलोई के खेत में रखे गए पिंजरे में आज तेंदुआ कैद हो गया। उसे सुरक्षित रूप से जंगलों में छोड़ दिया गया है।

20 दिन पहले तोड़ दिया था पिंजरा


दरअसल इस तेंदुए ने कई जानवरों को मारने के अलावा एक व्यक्ति को घायल भी किया था। ग्रामीणों में भय होने के चलते पिंजरे लगवाए गए थे। गत 8 अगस्त को यह एक पिंजरे में फंस गया था, लेकिन उसे पिंजरे को इसने आक्रामक होकर कमजोर कर दिया था। इसे दूसरे पिंजरे में शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी ,लेकिन यह दूसरे पिंजरे में शिफ्ट होने के बावजूद उसे तोड़कर फरार हो गया था।

लगातार मिल रहे थे फुटमार्क


उसके बाद तीन कैमरा ट्रैप लगाए गए थे और जगह बदल बदल कर पिंजरे को लगाया जा रहा था। इसके क्षेत्र में लगातार फुटमार्क देखे जा रहे थे, और 31 अगस्त को कैमरा ट्रैप में इसकी फोटो भी कैद हुई थी। इसके पिंजरे के चारों तरफ केले के पत्ते ढक दिए गए थे ,ताकि यह कैद होने के बाद बाहर नहीं देख पाए और आक्रामक ना हो।

बैलगाड़ी में लाया गया तेंदुआ


क्षेत्र में हो रही बारिश से इसे ग्रामीण इलाके से वन विभाग के ऑफिस में लाने में बड़ी दिक्कत हुई। इस वजह से इसे लोहे की बैलगाड़ी में लाया गया।
Advertisement