Select Date:

UAE की गगनचुंबी इमारत में लगी भयानक आग, लपटों में घिरी बिल्डिंग को देख सहमे लोग, देखें वीडियो

Updated on 27-06-2023 08:01 PM
अबू धाबी : संयुक्त अरब अमीरात के अजमान की एक आवासीय इमारत में सोमवार रात को भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि अधिकारियों को उस पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को भेजना पड़ा। अजमान पुलिस के मुताबिक, घटना 'अजमान वन कॉम्प्लेक्स' के टावर-2 की है। खबरों की मानें फायर डिपार्टमेंट और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की ओर से चलाए गए बड़े स्तर के अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

आग लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। इसमें एक बहुमंजिला इमारत आग की लपटों से घिरी दिखाई दे रही है। इमारत से गिरता हुआ मलबा भी साफ नजर आ रहा है जिसे कुछ लोग खड़े देख रहे हैं। अजमान पुलिस ऑपरेशन्स के डायरेक्टर जनरल अब्दुल्ला सैफ अल मटरूशी ने कहा कि दुर्घटना स्थल पर एक मोबाइल पुलिस स्टेशन स्थापित किया गया जिससे नुकसान को रिपोर्ट करने और साइट को सुरक्षित करने में मदद मिली।


बढ़ गई हैं इमारत में आग लगने की घटनाएं

यह घटना आंतरिक मंत्रालय की एक रिपोर्ट के लगभग तीन दिन बाद हुई जिसमें पिछले कुछ वर्षों में इमारत में आग लगने की घटनाओं में बड़ी वृद्धि की चेतावनी दी गई थी। संबंधित मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सिविल डिफेंस टीमों ने 2022 में 3,000 से अधिक घटनाओं पर अपनी प्रतिकिया दी जिसमें 2,169 घटनाएं इमारत में आग लगने की थीं। यह आंकड़ा 2021 में 2,090 से 3 प्रतिशत अधिक और 2020 में 1,968 से 10 प्रतिशत अधिक था।


अप्रैल में हो गई थी 16 की मौत

मंत्रालय ने कहा कि ज्यादातर आग आवासीय क्षेत्रों में लगी जिनमें से 1,385 घटनाएं घरों और अपार्टमेंट्स में हुईं। अप्रैल में दुबई के अल रास में अल खलीज स्ट्रीट के पास एक पांच मंजिला अपार्टमेंट बिल्डिंग में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए थे। शारजाह सिविल डिफेंस के प्रमुख सामी अल नकबी के अनुसार, 'आग लगने के ये आंकड़े सुरक्षा नियमों के पालन की अहमियत को रेखांकित करते हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement