चीन में भयानक हादसा, स्कूल में नेटबॉल खेल रहीं लड़कियों पर गिरी जिम की छत, 11 लोगों की मौत
Updated on
24-07-2023 05:03 PM
बीजिंग/हारबिन। चीन के हेलुंगजांग प्रांत के क्विक्विहार शहर में एक स्कूल की जिम की छत ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोंगशा जिले के नंबर 34 मिडल स्कूल में करीब 1,200 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बने जिम की रविवार को जब छत गिरी, उस समय उसमें 19 लोग थे। नगर निगम तलाश एवं बचाव मुख्यालय ने बताया कि चार लोग इस हादसे में बच गए, लेकिन 15 लोग फंस गए।
सरकारी समाचार समिति ‘शिन्हुआ’ ने सोमवार को बताया कि अब तक 13 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें से तीन लोग मृत पाए गए और छह अन्य लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बचाव अभियान अभी जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पास ही एक अन्य शिक्षण भवन बना रहे निर्माण कर्मियों ने जिम की छत पर अवैध तरीके से पर्लाइट (निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री) रखा था और बारिश में पानी सोखने के कारण इसका वजन बढ़ गया था।
अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि निर्माण कंपनी के प्रभारी को पुलिस हिरासत में लिया गया है। इस बीच पूर्वी चीन में भारी बारिश और भूस्खलन से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग लापता हैं। इस दौरान 1,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। देश के सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। चाइना नेशनल रेडियो ने बताया कि हांग्जो में फूयांग जिले के एक गांव में शनिवार दोपहर को बाढ़ आ गई और कई मकान इसकी चपेट में आ गए।
चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) की खबर में बताया गया है कि बारिश के कारण एक पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया और भूस्खलन हुआ जिससे इलाके के कई स्थान प्रभावित हुए और 1,600 से अधिक मकानों की बिजली गुल हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि इलाके में 1,500 से अधिक लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हर साल, मौसमी बाढ़ चीन के बड़े हिस्से को प्रभावित करती है विशेष कर अर्ध ऊष्णकटिबंधीय दक्षिण इलाके को। हालांकि, उत्तरी क्षेत्र में पिछले 50 वर्षों के मुकाबले इस वर्ष सबसे खतरनाक बाढ़ आने की खबर है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…