टाटा ने चीन की इस कंपनी को किया 'टाटा', जानिए क्या है मामले का 'अमेरिकन कनेक्शन'

टाटा ने चीन की इस कंपनी को किया 'टाटा', जानिए क्या है मामले का 'अमेरिकन कनेक्शन'
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप ने चीनी के दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड वीवो के भारतीय बिजनस में मैज्योरिटी हिस्सेदारी खरीदने की योजना ठंडे बस्ते में डाल दी है। सूत्रों के मुताबिक अमेरिका की कंपनी ऐपल ने इस डील पर आपत्ति जताई थी। फाइनेंशियल ईयर 2023 में वीवो की भारतीय यूनिट का रेवेन्यू 30,000 करोड़ रुपये रहा था। लेकिन कंपनी पर सरकार का दबाव है कि इसका कंट्रोल किसी भारतीय कंपनी के पास होना चाहिए। इस कारण वीवो अपनी भारतीय यूनिट में 51% हिस्सेदारी टाटा ग्रुप को बेचने पर विचार कर रही थी। लेकिन ऐपल इस डील से सहज नहीं थी क्योंकि टाटा ग्रुप उसके डिवाइस बना रहा है।
Advertisement