तम अडानी ने एक ही दिन में पलट दी बाजी, फिर $100 अरब क्लब में शामिल

तम अडानी ने एक ही दिन में पलट दी बाजी, फिर $100 अरब क्लब में शामिल
नई दिल्ली: बुधवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी रही। इससे दुनिया के टॉप 20 अमीरों में से सभी की नेटवर्थ में तेजी रही। अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में मंगलवार को 24.9 अरब डॉलर की गिरावट आई थी और वह 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए थे। लेकिन बुधवार को अडानी ग्रुप के अधिकांश शेयरों में तेजी रही। इससे अडानी की नेटवर्थ में 5.59 अरब डॉलर की तेजी आई। वह 103 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 18.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। एशिया के अमीरों में वह रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। अंबानी की नेटवर्थ में बुधवार को 2.20 अरब डॉलर की तेजी आई। वह 109 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं।
Advertisement