, चारों तैराकों ने प्रतियोगिता में कुल 23 स्वर्ण, 3 रजत, 3 कांस्य एवम 4 चैंपियनशिप समेत 33 मेडल झटके
एक्रोबेट स्पोर्ट्स क्लब भोपाल, भोपाल तैराकी संघ के तत्वाधान में पुरषोत्तम गौर तरण पुष्कर भोपाल में दिनांक 07 अप्रैल 2024 को तैराकी प्रतियोगिता "एक्रोबेट एक्वेटिक फेस्ट 2024" का आयोजन विभिन्न आयु वर्ग के बालक बालिकाओं हेतु किया गया| ग्रुप -1,2,3,4 सीनियर्स, मास्टर्स आयु वर्ग में नव्या सिंह ने 8 स्वर्ण एवम 2 चैंपियनशिप, वाणी जैन ने 10 स्वर्ण, 1 रजत, 1 चैंपियनशिप, अर्श जैन ने 5 गोल्ड, 1 रजत, एक चैंपियनशिप एवम रेयांश जैन ने 3 रजत एवम 4 कांस्य जीते। इनके ग्रुप ने कुल 29 मेडल एवम 4 चैंपियनशिप जीती।
तैराकी प्रतियोगिता के साथ साथ तैराकी के नए प्रारूप फिनस्विंमिंन्ग की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस पूरे आयोजन में देश भर में 50 मेडल जीतने वाले और कॉमनवेल्थ में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले देश, प्रदेश और भोपाल के गौरव श्री निनांद जैन के मार्गदर्शन में उपरोक्त तैराकों ने डंका बजा दिया। आने वालों दिनों में भोपाल एवम प्रदेश के लिए निश्चित तौर पर चारों तैराक गौरव प्रदान करेंगे।











