एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एयरलाइन्स के लिए नया समर शेड्यूल जारी कर दिया है। जो 31 मार्च से लागू होगा। समर शेड्यूल में भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू होगी। इसके अलावा अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए एक-एक अतिरिक्त उड़ानों की सुविधा मिल गई है। अब यात्रियों को अहमदाबाद, हैदराबाद के लिए दो उड़ानों की सुविधा हो गई है। इससे पहले बेंगलुरू के लिए दो उड़ान की सुविधा और दिल्ली के लिए 6 और मुम्बई के लिए 3 उड़ानों की सुविधा है। एयरपोर्ट से जारी शेड्यूल के अनुसार, 31 मार्च से शुरू हो रही है।
भोपाल लखनऊ फ्लाइट को अहमदाबाद से जोड़ दिया गया है। यह उड़ान लखनऊ से भोपाल आकर अहमदाबाद जाएगी और अहमदाबाद से भोपाल आकर लखनऊ जाएगी। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को संचालित होगी। वहीं फ्लाइट अहमदाबाद से शाम 5 बजे यह उड़ान भोपाल पहुंचेगी और शाम 5:25 बजे यह उड़ान लखनऊ के लिए रवाना होगी। लखनऊ से यह उड़ान रात 8:45 बजे भोपाल पहुंचेगी और रात 9:15 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी।
हैदराबाद के लिए मिलेगी एक अतिरिक्त फ्लाइट
इंडिगो की भोपाल हैदराबाद के लिए दो फ्लाइट हो गईं हैं। भोपाल हैदराबाद के बीच सप्ताह में तीन दिन रविवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। यह उड़ान दोपहर 12:15 बजे भोपाल आएगी और दोपहर 12:45 बजे रवाना होगी। वहीं दूसरी उड़ान प्रतिदिन चलेगी। यह उड़ान भोपाल से शाम 5:50 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होगी। हैदराबाद से सुबह 9ः30 बजे भोपाल पहुंचेगी।











