Select Date:

फ्रांस में इतना बड़ा बवाल कि इमर्जेंसी की नौबत आ रही है! 5 पॉइंट्स में समझिए क्यों जल रहा है मैक्रों का देश

Updated on 01-07-2023 07:13 PM
पेरिस: फ्रांस में एक 17 साल के लड़के की पुलिस की गोलीबारी में मौत के बाद लगातार तीसरे दिन भी हिंसा जारी है। हिंसा और आगजनी की घटनाओं में अब तक दो हज़ार गाड़ियां जलाई जा चुकी हैं. और 492 घरों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि फ्रांसीसी पुलिस ने देशभर के अलग-अलग इलाकों से अब तक 875 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कैबिनेट की आपातकालीन बैठक की है। इसमें शामिल होने के बाद फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न ने कहा कि आपातकालीन कैबिनेट बैठक का उद्देश्य व्यवस्था बहाल करने के लिए सभी विकल्पों की समीक्षा करना था। उन्होंने यह भी बताया कि इसमें फ्रांस में आपातकाल की परिस्थितियों पर चर्चा भी शामिल थी।

फ्रांस में क्यों हो रही हिंसा

27 जून को फ्रांसीसी पुलिस ने सुबह नौ बजे ट्रैफिक जांच के दौरान कार से जा रहे 17 साल के नाहेल एम नाम के लड़के को गोली मार दी। यह हादसा फ्रांस की राजधानी पेरिस के उपनगर नानटेरे में हुआ। पहले पुलिस ने दावा किया कि कार के टायर पर फायर करने के दौरान चालक को गोली लगी, हालांकि बाद में वायरल हुए वीडियो ने पुलिस को कार के दरवाजे से गोली चलाते हुए दिखाया। इस घटना के बाद सबसे पहले पेरिस में हिंसक विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत हुई, जिसने पूरे फ्रांस को चपेट में ले लिया।


कौन था नाहेल एम

नाहेल एम अल्जीरियाई मूल का फ्रांसीसी शरणार्थी था। वह टेकअवे डिलीवरी ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था और रग्बी लीग खेलता था। वह अपनी मां का इकलौता बच्चा था। नाहेल के पिता का कोई पता नहीं है। नाहेल ने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की, हालांकि वह इलेक्ट्रीशियन बनने की ट्रेनिंग ले रहा था। इसके लिए घर से कुछ ही दूरी पर सुरेसनेस के एक कॉलेज में उसका दाखिला कराया गया था। कॉलेज में उनकी उपस्थिति का रिकॉर्ड खराब था। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था लेकिन पुलिस उसे जानती थी।

फ्रांस के ताजा हालात क्या हैं

फ्रांस के कई शहरों में अब भी हिंसा जारी है। इसमें राजधानी पेरिस भी शामिल है। फ्रांस में बीते तीन दिनों से जारी हिंसा और आगजनी की घटनाओं में अब तक दो हजार गाड़ियां जलाई जा चुकी हैं। इस दौरान 492 घरों को नुकसान पहुंचा है। एएफपी के मुताबिक, बीती रात ही पूरे फ्रांस में आगजनी की 3800 घटनाएं दर्ज की गयीं। इसके साथ ही अब तक 875 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या कर रही फ्रांस सरकार

फ्रांसीसी सरकार ने हिंसा को रोकने के लिए चालीस हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इसमें फ्रांसीसी स्पेशल पुलिस फोर्स के जवान भी शामिल हैं। फ्रांस के कई इलाकों में कर्फ्यू भी लगाया गया है, ताकि लोगों को सड़कों पर आने से रोका जा सके। फ्रांसीसी शहर मारसे में शाम सात बजे के बाद से सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पूरे फ्रांस में पुलिस ने गश्त तेज कर दी है। रात के दौरान बाहर निकलने वाले लोगों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों क्या कर रहे

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ब्रसेल्स में जारी यूरोपीय देशों की एक बैठक को छोड़कर पेरिस लौट आए हैं। मैक्रों ने फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्ने और कैबिनेट सदस्यों के साथ आपातकालीन बैठक की है। इस बैठक में कानून व्यवस्था बहाल करने के सभी तरीकों पर चर्चा की गई है। इसके अलावा हिंसा रोकने के लिए आपातकाल लगाने के विकल्प पर भी बात की गई। बैठक के बाद बोर्न ने कहा कि प्राथमिकता राष्ट्रीय एकता सुनिश्चित करना है और ऐसा करने का तरीका व्यवस्था बहाल करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement