रतलाम में गणेश मूर्ति ले जा रहे लोगों पर पथराव, थाने पर हंगामे के बाद 150 लोगों पर केस दर्ज

रतलाम में गणेश मूर्ति ले जा रहे लोगों पर पथराव, थाने पर हंगामे के बाद 150 लोगों पर केस दर्ज
 रतलाम। मोचीपुरा चौराहे पर शनिवार रात गणेशजी की मूर्ति लेकर जा रहे लोगों पर पत्थर फेंकने से रोष फैल गया। रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता स्टेशन रोड थाने पहुंचे तथा एफआईआर की मांग को लेकर घेराव कर दिया। इस बीच लोग थाने के सामने सड़क पर पहुंचे।

जाम कर दिया। एफआईआर के बाद रात करीब 11.30 बजे लोग जब मोचीपुरा से वापस जा रहे थे तब विवाद की स्थिति बन गई। शरारती तत्वों ने कुछ वाहनों को गिरा दिया। इस दौरान भगदड़ मच गई। उधर, दोबत्ती क्षेत्र में भी भीड़ वापस जमा हो गई। भीड़ को आंसू गैस छोड़कर तितर-बितर किया गया।

वापसी में भी फेंके गए पत्थर

एफआईआर के बाद लोग जब वापस मोचीपुरा होकर जा रहे थे तो वहां विवाद की स्थिति बन गई और कुछ पत्थर भी फेंके गए। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा तथा एएसपी राकेश खाखा और अन्य अधिकारी भी पहुंचे तथा भीड़ को तितर-बितर किया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Advertisement