नई दिल्ली: फैसल बिन कासिम अल थानी कतर के जाने-माने व्यवसायी हैं। उन्होंने अपनी कारोबारी और परोपकारी गतिविधियों के जरिये अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दिया है। युवा उद्यमी से कतर के सबसे बड़े समूहों में से एक अल फैसल होल्डिंग के प्रमुख बनने तक का उनका सफर कई चुनौतियों से गुजरा है। उनकी उपलब्धियों को तमाम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहा गया है। फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में फैसल बिन कासिम अल थानी का नाम नियमित रूप से रहता है। यह कारोबारी क्षेत्र में उनके प्रभाव और सफलता को दर्शाता है। उनके नेतृत्व में अल फैसल होल्डिंग ग्रुप लगातार आगे बढ़ रहा है।
कतर में जन्मे फैसल बिन कासिम अल थानी ने बहुत कम उम्र में ही अपनी उद्यमशीलता की यात्रा शुरू कर दी थी। सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने दोहा में कार के पुर्जे बेचना शुरू कर दिया था। इससे उनकी शुरुआती व्यावसायिक सूझबूझ का पता चलता है। फोर्ब्स के अनुसार, ऑटोमोटिव उद्योग में उनके शुरुआती कदमों ने उनकी भविष्य की उपलब्धियों की नींव रखी। 1960 के दशक के दौरान वह कतर में ब्रिजस्टोन टायर के एकमात्र डिस्ट्रीब्यूटर बन गए थे। यह एक निर्णायक मील का पत्थर था। इसने उनके विशाल कारोबारी साम्राज्य की शुरुआत की नींव तैयार की।
16 साल की उम्र में बेचने शुरू किए कार के पुर्जे, आज कतर के सबसे रईसों में से एक, कितनी दौलत के मालिक?











