Select Date:

जल्द आप हमारी अगली जीत देखेंगे... क्या रूस लौटेंगे वैगनर चीफ? विद्रोह के बाद पहली बार बोले प्रिगोझिन

Updated on 04-07-2023 07:40 PM
मॉस्को : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ असफल विद्रोह और फिर बेलारूस में शरण, कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम से भरे हफ्ते के बाद आखिरकार वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अपने विद्रोह की असफलता के बाद से प्रिगोझिन चुप थे लेकिन अब उन्होंने अपने समर्थकों का धन्यवाद दिया है। बेलारूस में शरण लेने और हफ्ते भर की चुप्पी के बाद जब प्रिगोझिन बोले तो उन्होंने अपने 'हिंसक विद्रोह' का बचाव किया और इसे 'मार्च टू जस्टिस' बताया। उन्होंने दावा किया कि उनका मिशन 'देशद्रोहियों से लड़ना और समाज को एकजुट करना' था।

प्रिगोझिन ने रूस की जनता से वैगनर आर्मी के लिए खड़े होने की अपील की। अपने अनुरोध में उन्होंने कहा, 'हमें आपके समर्थकन की पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है।' सोमवार के अपने संदेश में उन्होंने कहा, 'आने वाले भविष्य में, मुझे यकीन है कि आप मोर्चे पर हमारी अगली जीत देखेंगे।' प्रिगोझिन ने ये बातें टेलीग्राम पर पोस्ट एक 41 सेकेंड के वॉइस मैसेज में कहीं। 36 घंटे के सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व, दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जा और मॉस्को के 200 किमी के भीतर अपने लड़ाकों को भेजने के बाद प्रिगोझिन रूस के 'सबसे बड़े दुश्मन' बन चुके हैं।

लुकाशेंको ने कराया था समझौता

पुतिन ने उनके विद्रोह को 'पीठ में छुरा घोंपना' बताया था और इसकी निंदा की थी। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने पुतिन और वैगनर चीफ के बीच समझौता कराया था जिसके तहत प्रिगोझिन और उनके लोग निर्वासन में चले गए थे। 26 जून को टेलीग्राम पर पोस्ट अपने आखिरी बयान में प्रिगोझिन ने कहा कि खून खराबे से बचने के लिए उन्होंने अपने लोगों को बेस पर वापस जाने का आदेश दिया है।

तख्तापलट की अटकलों को किया खारिज

वैगनर चीफ ने तख्तापलट की अटकलों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि विद्रोह का उद्देश्य 'सरकार को उखाड़ फेंकना' नहीं था बल्कि 'वैगनर के विनाश को रोकने' का प्रयास था। लुकाशेंको ने पुष्टि की कि प्रिगोझिन पिछले मंगलवार को बेलारूस पहुंचे थे। अब लुकाशेंको वैगनर ग्रुप की ताकत और अनुभव का इस्तेमाल अपने सैनिकों के लिए करना चाहते हैं। प्रिगोझिन के ताजा वॉइस मैसेज को Grey Zone नामक टेलीग्राम चैनल ने पोस्ट किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement