प्रिंस विलियम द्वारा फंडेड ग्लोबल एनवायरनमेंटल अवॉर्ड 'अर्थशॉट प्राइज 2026' में शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत ने सबका दिल जीत लिया। ग्रीन कार्पेट पर तमाम सेलिब्रिटी के बीच मीरा ने सबका ध्यान खींच लिया। शाहिद कपूर की वाइफ यहां अपने स्ट्रेच मार्क्स को लेकर सुर्खियों में रहीं। जहां महिलाएं इस मार्क्स को अक्सर छिपाने की कोशिश करती हैं वहीं मीरा ने ग्रेसफुली इसे फ्लॉन्ट किया।
इस अर्थशॉट प्राइज 2026 में ग्रीन कार्पेट पर मीरा राजपूत के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज खूब सर्क्युलेट हुए। इन वीडियोज़ में उनके स्ट्रेचमार्क्स साफ दिख रहे हैं।
मीरा को लोगों ने खूब सराहा, कुछ ने की आलोचना
अक्सर लोग ऐसी झलकियों के लिए महिलाओं को ट्रोल करते हैं लेकिन मीरा के इसे दिखाने का अंदाज देखकर लोग इन्हें सराह रहे हैं। इस वीडियो में मीरा ब्लू कलर के आउटफिट में दिख रही हैं, जो कमर पर ओपन है। वीडियो में शाहिद की पत्नी इस वजह से भी परेशान नहीं दिख रहीं और कॉन्फिडेंस भी खूब दिख रहा है। हालांकि, आदत से लाचार कुछ लोगों ने ट्रोल किया है, वहीं काफी लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
'एक महिला का शरीर मां बनने के दौरान कितने बदलाव से गुजरता है'
मनीष यादव नामक एक यूजर ने उनका वीडियो शेयर कर कहा है, 'यह तस्वीर किसी इवेंट की है जिसमें मीरा (शाहिद कपूर की पत्नी) बहुत ही खूबसूरत दिख रही है, नीला ड्रेस उनपर खूब जंच रहा है। लेकिन कुछ लोगों को उनके सिर्फ स्ट्रेच मार्क्स दिख रहे, जिसपर कुछ लोग निगेटिव कमेंट कर रहे। तो उनसे मैं बताना चाहता हूं कि मां बनने की ये निशानी शर्मिंदगी नहीं बल्कि खूबसूरती का एक हिस्सा है। और बहुत ही अच्छा लगा कि मीरा इसे पूरे कॉन्फिडेंस के साथ फ्लांट करती नजर आई। एक महिला का शरीर मां बनने के दौरान कितने बदलाव से गुजरता है वह केवल एक मां ही समझ सकती है, उन निशानों को छुपाने या लेकर शर्मिंदा होने की कोई जरूरत नहीं है। आखिर हम कब समझेंगे कि स्ट्रेच मार्क्स कोई कमी या खूबसूरती पर लगा कोई दाग नहीं है, ये किसी महिला के शरीर पर बने निशान भर नहीं, बल्कि उसके शरीर में आए प्राकृतिक बदलावों का एक हिस्सा है। किसी महिला के शरीर पर कॉमेंट करने से पहले अपनी सोच को आइना दिखाना ज्यादा जरूरी है।'
लोगों ने कहा- सच्ची खूबसूरती कॉन्फिडेंस में होती है
एक और ने कहा, 'सच्ची खूबसूरती कॉन्फिडेंस में होती है और मीरा ने वही दिखाया है। ट्रोलर को कुछ मिर्च मसाला चाहिए किसी को ट्रोल करने की लिए!' वहीं एक और ने कहा, 'मां बनने के बाद ऐसे निशान बनना स्वाभाविक हैं।'एक अन्य ने कहा, 'महिलाओ में स्ट्रेचमार्क होना आम बात है वो भी जब वो मां बनी है इसमें ट्रोल करने वालो को शर्म आनी चाहिए।' लोगों ने कहा है, 'लोगों को शर्म आनी चाहिए, मां बनने के बाद शरीर पर आए स्ट्रेच मार्क्स कोई कमी या शर्मिंदगी की बात नहीं हैं, बल्कि मातृत्व की खूबसूरत निशानी हैं।'
जब शादी हुई तब मीरा केवल 20 साल की थीं
बता दें कि जब शाहिदके साथ मीरा कपूर की शादी हुई तब वो केवल 20 साल की थीं। 7 जुलाई 2015 को मीरा और शाहिद कपूर की शादी हुई थी। अगस्त 2016 में मीरा ने बेटी को जन्म दिया और दो साल बाद ही उनका बेटा हो गया। हाल ही में मीरा करीना कपूर के 'वॉट वीमेन वांट' में दिखाई दीं , तो उन्होंने बताया कि माता-पिता को बच्चों की जिम्मेदारी समान रूप से बांटनी चाहिए। क्योंकि एक व्यक्ति सब कुछ नहीं कर सकता।'
शाहिद और मीरा का बंटा हुआ है काम
उन्होंने इस बातचीत में बताया था कि शाहिद बच्चों के खेलकूद यानी स्पोर्ट्स और डाइट का ध्यान रखते हैं। वहीं मीरा होमवर्क, बर्थडे पार्टी और रोजाना की अन्य जिम्मेदारियां संभालती हैं। वहीं जब दोनों में से कोई भी काम या ट्रैवल के लिए बाहर होता है तो आगे बढ़कर सभी काम संभाल लेता है। उन्होंने कहा था कि बच्चों की परवरिश में उनकी जिम्मेदारियां जेंडर के हिसाब से नहीं है बल्कि बराबर की हिस्सेदारी रहती है।

