हाल ही में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को लोगों ने पसंद भी किया है। वहीं अब फिल्म का एक नया गाना 'मदिरापान' रिलीज किया गया है, जिसमें फौजियों की पूरी टोली जश्न मनाती दिख रही है। वहीं इस गाने में कई सारे फौजियों के बीच सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी दिख रही हैं। इस गाने में सलमान खान अपने सिग्नेचर स्वैग के साथ-साथ किलर मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं।
'मातृभूमि' के इस नए गाने 'मदिरापन' ने आते ही धूम मचा दी है। सलमान खान के अंदाज को देख लोग फिदा हैं। इस गाने में सलमान खान अपने फौजी भाइयों के साथ फुल टू मस्ती करते दिख रहे हैं।
'मदिरापन सेना की जिंदगी के हल्के-फुल्के पहलुओं की झलक दिखाती है'
इस गाने को यूट्यूब पर शेयर करते हुए कहा गया है, 'सलमान खान अपनी खास अदा, जोश और धमाकेदार डांस मूव्स के साथ मदिरापन में हाजिर हैं। दोस्तों के साथ मस्ती भरे पलों से लेकर जोश भरी खुशियों तक, मदिरापन हमें सेना की जिंदगी के हल्के-फुल्के पहलुओं की झलक दिखाती है। जहां सैनिक एक साथ मिलकर आराम करते हैं, जश्न मनाते हैं और यादगार पल बनाते हैं। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर यह जोशीला गाना संगीत, मस्ती और भाईचारे से भरपूर है।'
म्यूजिक कम्पोजर - हिमेश रेशमिया, और इसे गाया है- जावेद अली, मोहम्मद दानिश, सौमी शैलेश ने ने
इस गाने में संगीत हिमेश रेशमिया के हैं जबकि इसे गाया है- जावेद अली, मोहम्मद दानिश और सौमी शैलेश ने। म्यूजिक कम्पोजर - हिमेश रेशमिया, गीतकार - समीर अंजान, कोरियोग्राफर - मुदस्सर खान हैं। सलमान खान फिल्म्स की 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और सलमा खान ने इसे प्रडड्यूस किया है।
हालिया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी विवादों में
बता दें कि हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का हालिया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज होने के बाद विवादों में आ गया है। इस गाने को लेकर सिंगर सोना महापात्रा ने सलमान खान पर हाल ही में तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए गाने के बोल पर सवाल उठाए हैं।
सोना मोहपात्रा ने सलमान की फिल्म के पिछले गाने पर कसा तंज
सोना मोहपात्रा ने कहा है, 'जिस फिल्म को कथित तौर पर सैनिकों के बलिदान से प्रेरित बताया जा रहा है, उसमें इस तरह के गाने का होना समझ से परे है। गाने में शराब पीने और हवाई जहाज की तरह उड़ने जैसे बोल हैं।' सोना महापात्रा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में तंज कसते हुए कहा, 'मिस्टर खान का नया मास्टरपीस एक ऐसी फिल्म से आया है, जो कथित तौर पर हमारे सैनिकों के बलिदान से प्रेरित है। और हमारे सुपरस्टार दो पेग लगाने और हवाई जहाज बनने के बारे में गा रहे हैं।'

