गोरखपुर में सपा की पीडीए रथ यात्रा के दौरान हुई एक बच्ची की मौत को लेकर सियासत शुरू हो गई है। परिजनों ने सपा की रैली में इस्तेमाल हुई जेसीबी से बच्चे की मौत का आरोप लगाया है। इसको लेकर अब भाजपा अब विपक्ष पर हमलावर हो गई है। सीएम योगी ने सपा की रैली में हुए बच्चे की मौत की आलोचना करते हुए अखिलेश पर निशाना साधा और सपाइयों को बच्चे की मौत का जिम्मेदार बताया। गोरखपुर में हुई 13 साल के बच्चे की मौत को लेकर अब अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अखिलेश ने दावा किया है कि जो जेसीबी सपा की रैली में शामिल हुई थी उससे बच्चे की जान नहीं गई है।
सोशल मीडिया एक्स पर लिख पोस्ट में अखिलेश यादव ने कहा, ये वीडियो गवाह है कि गोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है और एक बेहद निम्नस्तरीय राजनीति का उदाहरण भी। इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वहाँ न कोई रोड शो है न रैली जिस पर उप्र के मुख्यमंत्री जी दोष मढ़ रहे हैं। इस हादसे पर सियासत का खेल खेलने से मृतक के शोक संतप्त परिवारवालों के साथ भी अन्याय हो रहा है। इस हादसे की सर्वोच्च स्तरीय जाँच हो और सच को उजागर किया जाए। हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ़ राजनीति करते हैं, एक बच्चे के जाने का दुख परिवारवाले ही समझ सकते हैं।
अखिलेश ने याद दिलाया लखनऊ का अग्निकांड
अखिलेश यादव ने दूसरी पोस्ट में भाजपा को लखनऊ अग्निकांड की याद दिलाई। उन्होंने लिखा, किसी मासूम की हादसे में हुई मृत्यु से हम सब आहत हैं और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते है और अपने लोगों से उस परिवार से मिलकर उनकी हर संभव सहायता करने के लिए कह चुके हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर राजनीति करनेवाले लोग याद रखें कि उन्होंने लखनऊ अग्निकांड में युवा मृतक की दुखी माँ के साथ कैसा दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धमकी दी थी। शोक का नाटक करनेवालों का स्वांग जनता समझ चुकी है
बच्चे की मौत पर सीएम योगी ने सपा के रोड शो की आलोचना की
इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोडशो के दौरान 13 साल के एक लड़के की मौत पर सपा की कड़ी आलोचना की। मुख्यमंत्री ने पार्टी को गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था की कमी का पर्याय बताया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया। उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'किसी मासूम की हादसे में हुई मृत्यु से हम सब आहत हैं और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते है और अपने लोगों से उस परिवार से मिलकर उनकी हर संभव सहायता करने के लिए कह चुके हैं।' सीएम ने उस घटना का जिक्र किया, जिसमें स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ओंकार सिंह के बेटे आर्यवर्धन को कथित तौर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोडशो में शामिल एक जेसीबी मशीन ने कुचल दिया था। उन्होंने पूछा, 'उस मासूम लड़के की क्या गलती थी, जो मुश्किल से 13 साल का था?' उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने उस बच्चे को अपने रोडशो का शिकार बना दिया। मुख्यमंत्री ने सपा को गुंडागर्दी, अराजकता, दंगों और कर्फ्यू का पर्याय बताया।

