Select Date:

तो क्‍या भारतीय मूल के ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक के दिन लदे? अप्रूवल रेटिंग में जबरदस्‍त गिरावट, बड़ा झटका

Updated on 05-07-2023 07:36 PM
लंदन: अक्‍टूबर 2022 में यूके को ऋषि सुनक के तौर पर भारतीय मूल का पहला प्रधानमंत्री मिला था। जनता सुनक से काफी प्रभावित भी नजर आ रही थी। लेकिन अब ऐसा लगता है कि सुनक का जादू कमजोर पड़ता जा रहा है। जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक पीएम बनने के बाद पहली बार सुनक की अप्रूवल रेटिंग्‍स निचले स्‍तर पर पहुंची है। कंजरवेटिव होम की वेबसाइट की तरफ से हर महीने होने वाले सर्वे में अप्रूवल रेटिंग्‍स के बारे में बताया गया है। यूके में साल 2024 में आम चुनाव होने हैं और सुनक को कुछ लोग एक मजबूत उम्‍मीदवार करार दे रहे हैं। मगर ये रेटिंग्‍स उनके करियर को प्रभावित कर सकती हैं।

11 फीसदी की गिरावट
जून में सुनक की रेटिंग्‍स -2.7 थी जबकि मई में उनकी अप्रूवल रेटिंग +21.9 आई थी। पिछले महीने की तुलना में इसमें 11.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। अक्‍टूबर 2022 में जब वह पीएम बने थे उस समय रेटिंग +49.9 थी। सुनक जो देश के सबसे अमीर पीएम हैं वह इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद हैं। सुनक की रेटिंग में गिरावट ऐसे समय में दर्ज की गई है जब सरकार बैंक ऑफ इंग्लैंड के ब्याज दरों में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी के फैसले से परेशान है। साथ ही सरकार की शरण चाहने वालों को रवांडा में निर्वासित करने की नीति को पिछले हफ्ते एक अदालत ने गैरकानूनी करार दे दिया था।

ब्रेवरमैन बनी हैं फेवरिट
उनके साथ ही उनकी कैबिनेट के नौ मंत्रियों की रेटिंग भी निगेटिव आई है। यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। चांसलर जर्मी हंट, सेक्रेटरी माइकल गोव और ओलिवर डाउडन जो डिप्‍टी पीएम हैं, उनकी रेटिंग में भी गिरावट आई है। देश की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन जो काफी विवादित भी हैं, उनकी रेटिंग काफी सकारात्‍मक 30.4 है और यह सर्वेश्रेष्‍ठ है। हालांकि सुनक के लिए थोड़ी सांत्‍वना की बात हो सकती है कि पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन और थेरेसा में की दोनों ही अपनी लोकप्रियता खो चुके हैं। जॉनसन की रेटिंग जहां -33.8 आई है तो मे की -51.2 है। कंजर्वेटिवहोम साइट के मुताबिक पार्टी के सदस्य अलग-थलग हैं।

लेबर पार्टी को बढ़त
सुनक के लिए एक और बुरी खबर यह है कि लेबर पार्टी को कंजरवेटिव पार्टी की तुलना में 18 अंकों की लीड मिली हुई है। तीन संसदीय सीटों पर उपचुनाव होने हैं और ऐसे में यह रेटिंग खासा असर डालने वाली होगी। माना जा रहा है कि कंजरवेटिव पार्टी को लेबर पार्टी के हाथों अगले चुनावों में बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement