सिरसा बोले-बीजेपी कमलनाथ जैसे कातिल को कभी नहीं लेगी

सिरसा बोले-बीजेपी कमलनाथ जैसे कातिल को कभी नहीं लेगी

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा मंगलवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने कहा, 1984 में दंगों के दौरान हुए सिखों के कत्लेआम में कमलनाथ का बड़ा हाथ था। बाकी के लोग भी छिंदवाड़ा के ही थे। बेकसूर सिक्खों का कत्ल करने वालों के खिलाफ मोदी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई है।

उन्होंने कहा, मोदी जी ने तय किया है- देश में बाबर का नहीं गुरुओं का इतिहास पढ़ाया जाएगा। गांधी परिवार और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति और विरासत टैक्स लेने की बात करते हैं। पहले भी मंदिरों से टैक्स लेकर विशेष वर्ग को कांग्रेस दे चुकी है।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कहा- 'वे भोपाल में सिख और पंजाबी समाज के लोगों को भाजपा के पक्ष में सौ फीसदी मतदान करने की अपील करने आए हैं।' भोपाल संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी आलोक शर्मा भारी मार्जिन से जीतें और सिखों का भी वोट उनके साथ दिल्ली जाएं। 

सवाल - बीते दिनों कमलनाथ के बीजेपी में आने को लेकर जो चर्चाएं चली थीं। उनमें कितनी सच्चाई थी?
सिरसा-
 शायद उनके मन में यह रहा होगा कि इतने सारे लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। यह भाव आया होगा कि मैं भी चला जाता हूं। लेकिन, बीजेपी ने हम सिखों के साथ खड़े होकर 1984 की लड़ाई लड़ी है। मुझे नहीं लगता कि बीजेपी कभी भी ऐसे क़ातिल को अपनी पार्टी में लेगी। जिसके खिलाफ बीजेपी ने खुद लड़ाई लड़कर सिखों को इंसाफ दिलाया हो। मुझे याद है कि जब सज्जन कुमार को जेल हुई थी। तब मोदी जी ने उस मां को पार्लियामेंट में बुलाकर बात की थी जिनके पूरे परिवार को जिंदा जला दिया गया था। उनसे कहा था कि मैंने कोशिश की थी कि आपको इंसाफ दिलाऊं। इसलिए कमलनाथ जैसे कातिल आदमी की हमारी पार्टी में कोई जगह नहीं है।

सवाल- जब कमलनाथ के बीजेपी में आने की चर्चाएं चल रही थी तो क्या आपने पार्टी में यह बात रखी थी कि उन्हें न लिया जाए
सिरसा-
 पार्टी में कभी ऐसी चर्चा ही नहीं हुई कि उन्हें लेना है।

सवाल- क्या आप मानते हैं कि कमलनाथ की सिख दंगों में भूमिका थी ?
सिरसा-
 अगर भूमिका नहीं होती तो उनके परिवार के लोग जो थे वह सब कैसे केस में थे। उनके घर के जिनके एड्रेस थे। वे खुद विटनेस हैं। कई पत्रकार उसमें गवाह हैं। कमलनाथ अपनी ताकत के कारण बच गए थे। सज्जन कुमार, जगदीश टाइटल जैसे लोग बच गए तो कमलनाथ को तो मिसेज गांधी का तीसरा लड़का माना जाता था। अब हाईकोर्ट में केस है। इस बार जज छुट्टी पर थे। वरना इनकी छुट्टियां खत्म हो चुकी होती, वे जेल में होते।


Advertisement