मुकेश अंबानी का नाम जुड़ते ही रॉकेट बने इस कंपनी के शेयर, दिया 492 फीसदी का बंपर रिटर्न

मुकेश अंबानी का नाम जुड़ते ही रॉकेट बने इस कंपनी के शेयर, दिया 492 फीसदी का बंपर रिटर्न
मुंबई: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई स्टॉक निवेशकों को मालामाल कर रहे हैं। ऐसा ही एक शेयर इंजीनियरिंग कंपनी सोनाटा सॉफ्टवेयर का है। इसने निवेशकों को लगातार बंपर रिटर्न दिया है। आईटी सेक्टर की कंपनी सोनाटा सॉफ्टवेयर के शेयर इन दिनों तूफानी तेजी से भाग रहे हैं। सोनाटा सॉफ्टवेयर ने भारत में प्रीमियर टी20 महिला लीग से पहले मुंबई इंडियंस के साथ्ज्ञ एसोसिएट पार्टनर के रूप में करार किया था। ये टीम मुकेश अंबानी की है। इसके बाद से ही कंपनी के शेयरों में बंपर उछाल देखा जा रहा है।

सोनाटा सॉफ्टवेयर के मुख्य राजस्व अधिकारी रोशन शेट्टी के मुताबिक, कंपनी अपने बिजनस को तेजी से आगे बढ़ा रही है। इससे आने वाले समय में नए अवसर खुलेंगे। बता दें कि सोनाटा सॉफ्टवेयर के शेयरों ने आज 998 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार शुरू किया है। वहीं अभी सोनाटा के स्टॉक 1,015.25 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं। इसमें 2.27% का उछाल आया है। स्टॉक का 52-सप्ताह का उच्च स्तर 1,078.15 रुपये और 52-सप्ताह के न्यूनतम स्तर 487.50 रुपये है।

14,100 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ, कंपनी ने अपने तिमाही और वार्षिक वित्तीय विवरण दोनों में सकारात्मक आंकड़े प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के शेयरों ने बीते 3 वर्षों में निवेशकों को 492% का बंपर रिटर्न दिया है। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।
Advertisement