मध्‍य प्रदेश के वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ अकील का निधन

मध्‍य प्रदेश के वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ अकील का निधन

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ अकील का निधन हो गया है। वे 72 वर्ष के थे। हृदय में परेशानी के कारण आरिफ अकील को उपचार के लिए राजधानी के अपोलो सेज अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उन्‍हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। अस्‍पताल में ही उनका निधन हुआ।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले वर्ष ही आरिफ अकील को हृदय संबंधी बीमारी हुई थी। इसके बाद उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में उनका ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद उन्‍होंने खुद चुनाव लड़ने की बजाय अपने बेटे आतिफ को चुनावी मैदान में उतारने की बात कही थी। बेटे के चुनाव प्रचार में भी अस्‍वस्‍थ होने के बावजूद में शाम‍िल हुए थे।

आरिफ अकील के विधायक पुत्र आतिफ के अनुसार कल शाम सीने में दर्द के बाद उनके पिता को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उनका इंतकाल हुआ।

आरिफ अकील 1990 में भोपाल उत्‍तर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। वे इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। सन 1998 से लेकर 2018 तक इस सीट पर आरिफ अकील ही जीतते रहे। इस सीट से 6 बार विधायक रहने के बाद इस बार उनके बेटे इस सीट से जीते। कमल नाथ सरकार में वे मंत्री रहे। उन्‍हें अल्‍पसंख्‍यक वर्ग के कल्‍याण के लिए लगातार कार्य किए।

Advertisement