छायाचित्र प्रदर्शनी - जीपी बिड़ला संग्रहालय में मध्य प्रदेश में स्थित धरोहरों की छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। इसे सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक देखा जा सकता है।
माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 'माह का प्रादर्श' श्रंखला के तहत इस माह गोंड समुदाय में विवाह समारोह के दौरान आंगन में बने मड़वा (विवाह मंडप) के नीचे स्थापित किया जाने वाला मगरोही- एक विवाह स्तंभ को प्रदर्शित किया जा रहा है। वीथी संकुल में इसे सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।
चित्र प्रदर्शनी - मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गोंड समुदाय की चित्रकार संदीप्ती परस्ते के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। 48वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी को दोपहर 12 से रात आठ बजे तक देखा जा सकता है।
नाट्य कार्यशाला - पीएनटी चौराहे पर स्थित मायाराम सुरजन भवन में समांतर नाट्य संस्था द्वारा नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों और युवाओं के लिए आयोजित वर्कशाप का समय शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक है।
सैन्य फिल्म प्रदर्शन - शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर शाम पांच बजे से सैन्य फिल्म मैन बिहाइंड द विंग्स प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म्स डिवीजन आफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म यह फिल्म वायुसेना को क्रियाशील रखने वाले मेंटनेंस डिविजन की गतिविधियों पर आधारित है।











